किस राज्य में 53 पत्रकारों की जांच रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

किस राज्य में 53 पत्रकारों की जांच रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

              मुम्बई, पूर्वांचल न्यूज प्रिंट। लॉकडाउन के बीच कोरोना संक्रमण में कमी नहीं हो रही है। यहां लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हर कोई खतरे के बीच रहने को मजबूर है। सबसे अजीब स्थिति उन पत्रकारों व पुलिस कर्मियों की है जो निडर होकर अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। एक खबर के अनुसार महाराष्ट्र के मुम्बई में एक जांच में 53 पत्रकारों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कम्प मच गया है। ये वे पत्रकार हैं जो फील्ड में काम करते हैं। इनके रिपोर्टर, कैमरामैन आदि शामिल हैं। इन पत्रकारों की जांच 16 व 17 अप्रैल को मुम्बई प्रेस क्लब में  किया गया था। जिसमें 171 पत्रकारों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया था। इस कैम्प का आयोजन सांसद प्रिया चतुर्वेदी की सौजन्य से हुआ था। मुम्बई टीवी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद जगदाले ने 53 पत्रकारों को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि यह पत्रकारों की कोरोना जांच में खुलास हो चुका है कि वे पत्रकार कोरोना वायरस के शिकार हो चुके हैं। इन सभी पत्रकारों को क्वरनटाईंन में रखा गया। उनके द्वारा सभी सावधानियां बरती जा रही हैं। यहां के चिकित्सक भी नजर गड़ाए हुए हैं।