UP: CORONA संक्रमण में 21नए केस 13 की गई जान, मरीजों की संख्या 773 पहुंची

UP: CORONA संक्रमण में 21नए केस 13 की गई जान, मरीजों की संख्या 773 पहुंची


Lucknow, पूर्वांचल न्यूज प्रिंट। यूपी की राजधानी में स्थित केजीएमयू द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 21 नये पॉजिटिव केस सामने आये हैं।  इसके तहत 929 सैंपल्स की जांच की गयी थी। इनमें तीन लखनऊ से हैं। दो मामले सदर के व एक नजीराबाद के नया गांव से कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है। जबकि 18 मरीज आगरा के हैं। सभी एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। वहां आइसोलेशन वार्ड में सभी का इलाज चल रहा है। यूपी की राजधानी लखनऊ में अब मरीजों की कुल संख्या 78 तक पहुंच गया है। जबकि यूपी में मरीजों की संख्या 773 तक पहुंच गयी है। इनमें 440 जमाती या उनके संपर्क में आये लोग हैं। बुधवार की शाम से 46 नये पॉजिटिव केस सामने आये हैं। प्रदेश में कोरोना से अब तक 13 की जान जा चुकी है। सबसे बुरी स्थिति आगरा की है। यहां कोरोना संक्रमण की रोकथाम में जिला प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। आगरा में बुधवार यानि 15 अप्रैल को 19 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आये थे। इस तरह आगरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या 167 तक पहुंच गयी है। इनमें पारस अस्पताल से 24 लोगों में कोरोना संक्रमण फैल है। इसके अलावा फ़तेहपुर सीकरी में कोरोना संक्रमित की संख्या 23 हो गयी है। डॉ मित्तल और उनके संपर्क में आये 5 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। कोरोना पॉजिटिव जमातियों की संख्या 70 से ज्यादा है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने आगरा में 2989 सैंपल लिए हैं। आगरा में गुरुवार को कोरोना से पांचवीं मौत हुई है। 65 वर्षीय मृतक का नाम सलीम अहमद है। सलीम अहमद नई बस्ती, धूलियागंज थाना छत्ता का निवासी था। सलीम को किडनी, रीनल फेलियर और उक्त रक्तचाप की तकलीफ है। उसे 10 अप्रैल को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
कानपुर में कोरोना संक्रमण के मरीज बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 3 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये हैं।  बीते 24 घंटो में तीन संदिग्ध मरीजो की मौत हुई है। अबतक शहर में कुल पॉजिटिव केस 23 हो गये हैं। इनमें से 21 एक्टिव केस हैं। एक व्यक्ति ठीक हो कर डिस्चार्ज किया गया है। एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो चुकी है। सीएमओ ने जानकारी देते हुये कहा कि कोरोना पॉजिटिव मृतक के संपर्क में आने से 50 वर्षीय महिला और 12 वर्षीय छात्रा को कोरोना संक्रमण हुआ है।