चन्दौली के धूसखास गांव में मारपीट में 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज , तीन गिरफ्तार

चन्दौली के धूसखास गांव में मारपीट में 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज , तीन गिरफ्तार

Purvanchal News Print                 अलीनगर (चन्दौली). स्थानीय थाना क्षेत्र के धूसखास गांव में गुरुवार की देर शाम पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने का होने का समाचार है, जिसमें पुलिस ने दोनों पक्षों से 3 लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया.
अलीनगर थाना क्षेत्र के धूसखास गांव निवासी धर्मेंद्र मौर्य सरेसर दुकान पर सामान लेने गए हुए थे. इसी बीच वापस लौटते समय गांव के ही कुछ लोगों द्वारा किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया.                देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया. जिसमें एक पक्ष के धर्मेंद्र 20 वर्ष ,धनंजय 27 वर्ष घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया.                                                         धर्मेंद्र की मानें तो 25 नवंबर 2017 को इनकी माता की घर के अंदर ही ईंट से मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसमें गांव के ही लोगों को आरोपी बनाया गया था.                                        जिसका खुन्नस लेकर मारपीट किया गया. इस संबंध में एसआई ताराचंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई की जा रही है.