मुग़लचक सभासद ने समाचार विक्रेताओं को अंग वस्त्र, फल भेंटकर माल्यार्पण करके किया सम्मानित

मुग़लचक सभासद ने समाचार विक्रेताओं को अंग वस्त्र, फल भेंटकर माल्यार्पण करके किया सम्मानित

चन्दौली, Purvanchal News Print: जनपद के अलीनगर वार्ड नंबर- 9 मुगलचक सभासद प्रतिनिधि शिवशंकर शर्मा द्वारा शनिवार को अपने आवास पर समाचार पत्र विक्रेताओं को अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया.
कोरोना संक्रमण के बावजूद घर-घर जाकर समाचार पत्र देने का काम वितरकों द्वारा किया जा रहा है.जबकि, इस विषम परिस्थिति में लॉकडाउन होने की वजह से लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं.                                                 लेकिन देश-विदेश की खबरों से रूबरू कराने का काम इन लोगों द्वारा किया जा रहा हैं. जिसको ध्यान में रखते हुए अलीनगर वार्ड नंबर 9 मुगलचक के सभासद प्रतिनिधि शिवशंकर शर्मा द्वारा शनिवार को अपने आवास पर समाचार विक्रेताओं को अंगवस्त्र, फल के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया.                                                       
इन्होंने कहा कि इस विषम परिस्थिति में भी इनका देश के लिए बहुत बड़ा योगदान है. जिनका लोगों को सम्मान करना चाहिए. इस मौके पर समाचार पत्र वितरक जय प्रकाश मौर्य, सुधीर कुमार, सुनील कुमार आदि लोग मौजूद रहे.