चन्दौली में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, दो दिनों में हो सकता है 300 के पार !

चन्दौली में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, दो दिनों में हो सकता है 300 के पार !

                                                     
प्रतीकात्मक फोटो
                                                                                                        चंदौली: जनपद में कोरोना प्रिज लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. यही स्थित रही तो एक दो दिनों में 300 के पार हो जाएगी. यहां अब तक तीन की  मौत हुई थी, इसमें एक और इजाफा हुआ है.जहां एक्टिव केस की संख्या 126 हो चुकी है वहीं 153 लोगों ने कोरोना से जंग जीतकर घर भी जा चुके हैं.                     रविवार को बीएचयू व अन्य जगहों से प्राप्त परिणाम में 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुआ है. जिनमें से 3 महिला तथा 10 पुरूष है. 3 व्यक्ति मुम्बई से व 2 कानपुर से आये हुए है व 8 लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है. जबकि एक बी.एच.यू. स्थित मेडिकल स्टोर कर्मचारी व 4 नगरपालिका कर्मचारी डी.डी.यू. नगर, 1 किराना स्टोर कर्मचारी डी.डी.यू नगर. 1 कपड़ा वस्त्रालय कर्मचारी चकिया, 1 नगर पंचायत कर्मचारी, चकिया से संबंधित है. जनपद चन्दौली में ये क्रमशः चन्दौली ब्लाक के 3, नियामताबाद के 4, सकलडीहा के 3, शहाबगंज के 1 व चकिया 2 रहने वाले हैं. इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है.
इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 283 केस हो चुके हैं. जिनमें एक्टिव केस की संख्या 126 है व 153 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके है तथा कुल मृतकों की संख्या 4 पहुंच गई है. मृतक सकलडीहा ब्लॉक के पपौरा गांव का बताया गया है.                             रिपोर्ट:श्रीराम तिवारी व भूपेंद्र कुमार