चंदौली में फटा कोरोना बंम, 32 नए मरीज डेंजर जोन बना डीडीयू नगर संख्या पहुंची 531

चंदौली में फटा कोरोना बंम, 32 नए मरीज डेंजर जोन बना डीडीयू नगर संख्या पहुंची 531

                                               फोटो स्रोत-Google

                                                                                             चन्दौली: सोमवार को देर शाम सूचना विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थ्य व अन्य जांच परिणाम के मुताबिक 32 लोगों की रिर्पोट पॉजिटिव प्राप्त हुई है.                    जिनमें से 10 महिला तथा 22 पुरूष हैं. ये सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं. इनमें से 14 व्यक्ति रेलवे विभाग से संबंधित है. 1 जिला चिकित्सालय चन्दौली का स्वास्थ्य कर्मी, 1 जिला न्यायालय कर्मी, 3 निजी व्यवसायी से संबंधित हैं. 1 व्यक्ति लखनऊ से है और वहीं एक निजि चिकित्सालय में ईलाज करा रहा है. जनपद चन्दौली में ये क्रमशः बरहनी ब्लाक के 2, चकिया ब्लाक के नगरीय क्षेत्र से 2 व ग्रामीण से 3, चन्दौली ब्लाक के नगरीय क्षेत्र से 2, डी.डी.डी.यू. नगर के 20, नियामताबाद के 1, सकलडीहा के 2 रहने वाले हैं. इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है. इनके अतिरिक्त आज 13 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये. एल-1 अटैच्ड फेसेलीटी आई.टी.आई. कालेज-रेवसा से 12 व 1 भोगवारा से डिस्चार्ज की सूचना प्राप्त हुयी है.
इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 531 केस जिनमें एक्टिव केस की संख्या 314 है व 212 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके हैं तथा कुल मृतकों की संख्या 5 हो चुकी है.