चन्दौली: बरहनी एडीओ पंचायत के स्पष्टीकरण के बाद धरना से हटे पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू

चन्दौली: बरहनी एडीओ पंचायत के स्पष्टीकरण के बाद धरना से हटे पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू

 
फोटो-pnp: धरना स्थल पर सपा के पूर्व विधायक
                                                                                                                ●मामला थर्मल स्कैनर और पल्स बीट मशीन में घोटाले का                                                           सैयदराजा/ चन्दौली: जनपद में में थर्मल स्कैनर और पल्स बीट मशीन की खरीददारी में भ्रष्टाचार का मामला सामने आने पर बरहनी ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को तीसरे दिन भी सैयदराजा के पूर्व विधायक व सपा राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह 'डब्लू' ने समर्थकों संग धरना दिया.
धरनास्थल पर शुक्रवार को थानाध्यक्ष सैयदराजा के समक्ष ही एडीओ पंचायत बरहनी ने बताया कि यह दोनों मशीनें निःशुल्क वितरित की गयी है. इसको लेकर कोई भुगतान नहीं किया गया है और भविष्य में भी इसका भुगतान नहीं होगा. क्योंकि ये स्वास्थ्य उपकरण मुफ्त के हैं.                                           इस बात पर सपाइयों ने धरना समाप्त कर दिया. चर्चा है कि यह धरना बेनतीजा हुए ही समाप्त हो गया.
ज्ञातव्य हो कि जिले में थर्मल स्कैनर और पल्स बीट मशीन की खरीददारी में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. पूर्व विधायक इस मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई को लेकर बरहनी ब्लॉक परिसर में बुधवार को अकेले धरना दिया था.                                                    गुरूवार को पूर्व विधायक और करीब दस समर्थकों ने गुरुवार को धरना दिया. धरने के तीसरे दिन शुक्रवार को सपा से सैयदराजा के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह 'डब्लू'समेत सैकड़ों समर्थक धरने पर बैठ गए. लेकिन इस मामले में एडीओ पंचायत के स्पष्टीकरण के बाद यह धरना समाप्त हो गया.

....तो फिर डीएम ने जांच समिति क्यों गठित की? 
प्रदर्शनस्थल पर एडीओ पंचायत अरविंद सिंह ने पहुँचकर बताया कि इन मशीनों को लेकर कोई आया था,और हमें दे गया मुझे नहीं पता कि वह कौन था। यह थर्मल स्कैनिंग मशीन फ्री में गांव के प्रधानों को बांटी गई।लेकिन एडीओ पंचायत के इस बयान से प्रश्न यह उठता है कि यदि यह थर्मल स्कैनिंग मशीन फ्री में बांटी गई तो जिलाधिकारी ने इस घोटाले की जांच समिति क्यों गठित की , यह बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है.


मुफ्त में वितरित करवा दिया थर्मल स्कैनर
एडीओ पंचायत ने आगे कहा कि तीन आदमी रात में आए थे, मैं उन्हें पहचान नहीं सकता और वे गांवों में बंटवाने को कह कर चले गए।किसी ने भी इसके पैसे की मांग नहीं की न ही कोई बिल-बाउचर दिया। बस उसने दिया और हमने गांव में निःशुल्क थर्मल स्कैनर वितरित करवा दिया।
                                                  पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह'डब्लू' ने दी चेतावनी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह 'डब्लू' के नेतृत्व में चंदौली में थर्मल स्कैनर घोटाले को लेकर बरहनी ब्लॉक मुख्यालय पर चल रहा धरना आज तीसरे दिन शुक्रवार को एडीओ पंचायत के स्पष्टीकरण के साथ समाप्त हो गया. पूर्व विधायक मनोज ने चेतावनी भी दी कि यदि भविष्य में इसका कोई मूल्य लिया जाएगा तो खामियाजा डीपीआरओ व एडीओ पंचायत को भुगतना पड़ेगा. रिपोर्ट:भूपेंद्र कुमार