UPDATE NEWS: गाज़ियाबाद बदमाशों की गोली से घायल पत्रकार ने अस्पताल में दम तोड़ा

UPDATE NEWS: गाज़ियाबाद बदमाशों की गोली से घायल पत्रकार ने अस्पताल में दम तोड़ा

फोटो स्रोत: Google
                                                                       मृत पत्रकार विक्रम जोशी के परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता, पत्नी को नौकरी बेटियों निःशुल्क शिक्षा                                                                                     गाजियाबाद/ लखनऊ: यूपी के गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में अज्ञात बदमाशों के गोली मारने से घायल पत्रकार विक्रम जोशी की बुधवार तड़के अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
                                                  गाजियाबाद में पत्रकार की हत्या मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. उन्होंने मृत पत्रकार विक्रम जोशी के परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता देने का एलान किया  है. उन्होंने बताया कि यूपी सरकार पत्रकार की पत्नी को नौकरी और बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देगी.

श्री जोशी को सोमवार को विजयनगर क्षेत्र में बदमाशों ने दो बेटी के सामने गोली मार दी थी. इसके बाद उसे गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज तड़के उनकी मृत्यु हो गई.
                                                        उन्होंने भांजी से छेड़छाड़ करने वाले युवकों की पुलिस में शिकायत की थी. श्री जोशी को जब गोली मारी गई उस समय वह अपनी दो बेटियों के साथ मोटर साइकिल पर थे. गोली मारने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी.

इस मामले में पुलिस नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं करने पर चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी प्रथम कर रहे हैं. पत्रकार की हत्या से पत्रकारों में रोष व्याप्त है. (खबर स्रोत: एजेंसी)