दुर्गावती के कर्णपुरा गांव में कैंप लगाकर किया गया कोविड-19 की जांच

दुर्गावती के कर्णपुरा गांव में कैंप लगाकर किया गया कोविड-19 की जांच

 

कोरोना जांच करती स्वास्थ्य टीम. फोटो: pnp
                                                                                       दुर्गावतीबिहार राज्य के कैमूर जनपद के दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कर्णपुरा गांव में स्वास्थ्य कर्मचारी एवं पदाधिकारियों  द्वारा कैंप लगाकर कोरोना वैश्विक महामारी का जांच किया गया. जांच कैंप की खबर सुनते ही आसपास के लोगों की हुजूम जुट गया.  सभी लोग कतार बद्ध होकर महामारी की जांच करने पहुंचे. जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया. जांच के दौरान एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं पाए गए. मिली जानकारी के अनुसार आशा कार्यकर्ता मीना देवी एवं उनका पुत्र डब्लू कुमार सिंह कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जो फिलहाल अभी स्वास्थ्य हैं. कैंप लगाकर जांच कर रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के साथ मौके पर वरीय उप समाहर्ता एवं नोडल पदाधिकारी दुर्गावती अमरेश कुमार अमर की देखरेख में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती के प्रभारी डॉ शांति कुमार मांझी एवं अंचल पदाधिकारी व मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार एवं जांच बीसीएम आशुतोष कुमार प्रभाकर तथा बड़े बाबू राकेश कुमार गुप्ता एवं काशमेंद्र कुमार शर्मा शामिल रहे. रिपोर्ट:संजय मल्होत्रा