Covid-19: बारह नये मरीज, 12 मरे और अब तक संक्रमित मरीज 12 सौ के पार

Covid-19: बारह नये मरीज, 12 मरे और अब तक संक्रमित मरीज 12 सौ के पार

● Uttar Pradrsh News In Hindi 

उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल के चन्दौली जनपद में कोरोना महामारी में अब तक 12 की मौत हो चुकी है और कल 12 नए मरीज सामने आए. जबकि कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 12 सौ के पार पहुंच गई है. पहले की अपेक्षा बढ़ते मरीजों के रफ्तार में कमी आई है.

 प्रतीकात्मक फोटो: pnp
              


● Purvanchal News Print  

Chandauli: जनपद में प्राप्त परिणाम में 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. इस प्रकार जनपद चन्दौली में जनपद के कोविड के कुल 1215 केस व इनमें एक्टीव केस की संख्या 224 है. 884 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके हैं. 95 व्यक्तियों ने होम आईसोलेशन पूर्ण कर लिया है. अब तक कुल 12 मृत्यु हो चुकी है.

 नए मरीजों में से 3 महिला तथा 9 पुरूष हैं. सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं. इनमें से 1 सी.एम.ओ. कार्यालय, 1 पुलिस विभाग, 1 रेलवे कर्मी, 1 दुकानदार, 1 इन्जीनीयर प्राईवेट कंम्पनी, 2 गृहणी, 1 लेबर, 1 छात्र से संबंधित है. 

जनपद चन्दौली में ये क्रमशः चन्दौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र से 1 व नगरी क्षेत्र से 1, नौगढ़ से 1, नियामताबाद के 4, डी.डी.डी.यू. नगर के 3 व सकलडीहा के 2 रहने वाले हैं. इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है. 

चार व्यक्ति दूसरे राज्य व जनपद को संदंर्भित है। इनमें से 1 व्यक्ति जनपद वाराणसी, 1 मऊ, 1 सोनभद्र व 1 महाराष्ट्र-नागपुर से संबंधित है। आज एल-1 से 13 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये है.

इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 1215 केस व इनमें एक्टीव केस की संख्या 224 है. 884 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके हैं. 95 व्यक्तियों ने होम आईसोलेशन पूर्ण कर लिया है. अब तक कुल 12 मृत्यु हो चुकी है. 

[भूपेंद्र कुमार ब्यूरो चीफ चन्दौली, पूर्वांचल न्यूज प्रिंट]