पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज 88वां जन्म, राहुल गांधी ने दी बधाई

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज 88वां जन्म, राहुल गांधी ने दी बधाई

 पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का आज 88 वां जन्म दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने बधाई दिया है।

बधाई देते हुए राहुल गांधी

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का आज 88 वां जन्म दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने उन्हें ट्विटर पर बधाई देते हुए कहा कि आज देश उन जैसे पीएम की कमी महसूस कर रहा है। 

राहुल गांधी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को बधाई देते हुए कहा कि देश उनकी सादगी ,ईमानदारी ,शालीनता और समर्पण जैसे गुणों के लिए कायल है ,आज देश को उन्ही के अनुरूप गुणों वाला प्रधानमंत्री चाहिए।

 उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और आगे का साल मधुर हो। 

बता दें कि मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे। उनका जन्म भारत के विभाजन से पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 26 सितंबर, 1932 को हुआ था। 

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक अर्थशास्त्री के तौर पर जाना जाता है, जिन्होंने 1990 के दशक में उदारणीकरण की नीतियों के जरिये भारतीय अर्थव्यवस्था को संकट से उबारा था।

Source:harvansh patel/bne