यूपी : दलित लड़की के साथ ऊँची जाति के लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म ,गिरफ्तार

यूपी : दलित लड़की के साथ ऊँची जाति के लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म ,गिरफ्तार

एक 19 वर्षीय दलित लड़की के साथ ऊँची जाति के चार लड़कों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया ,यही नहीं लड़की का गला दबाने की भरपूर कोशिश की।

सांकेतिक फोटो

हाथरस/लखनऊ। यूपी के हाथरस में एक 19 वर्षीय दलित लड़की के साथ ऊँची जाति के चार लड़कों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया, यही नहीं लड़की का गला दबाने की भरपूर कोशिश की गई। 

लेकिन ऐसा करने में वे लोग सफल नहीं हो सके। लड़की को गंभीर हालत में अलीगढ मेडिकल कालेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

 यह मामला 14 सितम्बर का है जब लड़की जानवरों के लिए चारा इकठ्ठा करने गयी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

इससे पहले पीड़िता के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास और एससी / एसटी अधिनियम के प्रावधानों के तहत पहचाने गए एक आरोपी पर मामला दर्ज किया है। 

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी ने पुरानी दुश्मनी को लेकर लड़की को मारने की कोशिश की थी। 

लड़की के बयान के बाद एफआईआर में दुष्कर्म के आरोप जोड़े गए और तीन और लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 

हाथरस के एसपी विक्रांत वीर ने कहा, एक और आरोपी को पकड़ लिया गया है और अन्य को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

एडिशनल एसपी प्रकाश कुमार ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 161 के तहत लड़की का बयान जांच अधिकारी द्वारा पहले दर्ज नहीं किया गया था। 

क्योंकि लड़की को हाथरस जिला अस्पताल से अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में रेफर करने के बाद वह आईसीयू में थी। उन्होंने कहा कि चार्जशीट जल्द ही दाखिल की जाएगी।

source: bne/ harvansh Patel