Chandauli News In Hindi
भाजपा केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के निर्देश पर गुरुवार को धानापुर पूर्वी मण्डल अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
हाई लाइट्स:
●भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर शुरू हुआ प्रशिक्षण
●भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यप्रकाश गुप्ता ने कहा कि पार्टी में जातिवाद व परिवारवाद के लिए कोई जगह नहीं
![]() |
दीप प्रज्वलित करते हुए भाजपा नेता |
Purvanchal News Print
Edited By- रविन्द्र यादव
कमालपुर/चन्दौली। भाजपा केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के निर्देश पर गुरुवार को धानापुर पूर्वी मण्डल अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता, ड़ा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रशिक्षण में भाजपा के इतिहास, विकास, हमारा विचार परिवार, 2014 के बाद भारत की राजनीति में आया बदलाव, हमारा दायित्व, आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा, व्यक्तित्व विकास पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्यमुनि तिवारी ने कहा कि भाजपा की विचारधारा काफी सैद्धांतिक है। पार्टी कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए कटिबद्ध है।
भाजपा नेता सत्यप्रकाश गुप्ता ने कहा कि पार्टी में जातिवाद व परिवारवाद के लिए कोई जगह नहीं है। हमारा दायित्व है कि ईमानदारी पूर्वक पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करना होगा।
पूर्व जिला मंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि विकास को नया आयाम देने में भाजपा पर आम जनमानस की निगाहें टिकी हुई है। पार्टी समाज के निचले पायदान पर योजना का लाभ दिलवाने के काम कर रही है।
जिला मंत्री परमानन्द सिंह ने कि सभी को अपने व्यक्तित्व का विकास करना नितांत आवश्यक है। व्यक्तित्व के विकास से ही देश व समाज का विकास हो सकता है।
इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष राजेश तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, राधेश्याम सिंह, श्यामसुंदर सिंह, गणेश अग्रहरि, आशुतोष सिंह आशु, चंद्रभान मौर्य, अनिल श्रीवास्तव, संजीवन मिश्रा, संजय मिश्रा, बब्बू दुबे, शैलेंद्र तिवारी, विकास गुप्ता, दिलीप त्रिशूलिया, सिंटू उपाध्याय, अशोक सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन श्रीराम चौबे ने किया।