यह कार्यक्रम चंदौली जनपद में चकिया नगर स्थित सामुदायिक भवन परिसर में आयोजित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार सभी मंडलों में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
![]() |
कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए |
जिसमें भाजपा के इतिहास और विकास, 2014 के बाद भारत की राजनीति में आया बदलाव एवं हमारा दायित्व व आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा ,व्यक्तित्व, विकास व पिछले छह साल में हुए अंत्योदयी प्रयत्न के ऊपर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र डायरी पेन देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के अलावा पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप ,दिव्या जयसवाल ,सुषमा जायसवाल, चंदा जायसवाल, मीना विश्वकर्मा, संदीप गुप्ता आशु ,विजय विश्वकर्मा, अमित चौधरी, शुभम मोदनवाल ,सारांश केसरी ,अरविंद मोदनवाल, राजकुमार जायसवाल ,कैलाश जायसवाल, मनोज जायसवाल ,राजेश चौहान, सुशील पांडे ,प्रसन्ना, ओम प्रकाश ,रवि गुप्ता, बबलू उपस्थित रहे।