भागीदारी संकल्प मोर्चा ने जिला मुख्यालय पर किया धरना, प्रदर्शन

भागीदारी संकल्प मोर्चा ने जिला मुख्यालय पर किया धरना, प्रदर्शन


डीएम को ग्यारह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

सकलडीहा/चन्दौली। भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों तथा ओबीसी पर नई क्रीमी लेयर व्यवस्था लागू करने के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। 

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि नई कृषि नीति किसान विरोधी है। इससे कालाबाजारी को बढ़ावा मिलेगा। यह किसानों को गुलामी की ओर ढकेल कर  ले जाएगी।

 वक्ताओं ने आगे कहा कि केंद्र सरकार सारी संपत्ति को निजी क्षेत्र की कंपनियों व उद्योगपतियों को कौड़ियों के भाव बेच रही है, जिसे राष्ट्र की बड़े पैमाने पर आर्थिक क्षति हो रही है।  

प्रदर्शन में डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को वापस लेने व दलित पिछड़ों का उत्पीड़न बंद करने की मांग की गई। 

धरना प्रदर्शन करते भागीदारी संकल्प मोर्चा के कार्यकर्ता
इस मौके पर बलात्कारियों को फांसी देने और पीड़ितों को न्याय देने की भी मांग उठी। इस इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जन अधिकार पार्टी नई शिक्षा नीति का भी विरोध करती है। पूरे देश में शिक्षा का पाठ्यक्रम एक जैसा किया जाए। बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए।

इस प्रकार ग्यारह सूत्री मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया।  

विरोध प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष नसीम खान, मंडल महासचिव दंगल यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष कन्हैया लाल कुशवाहा, जिला अध्यक्ष डॉ सुनील मौर्या, जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ भंते कल्याण, आनंद मौर्य, जिला महासचिव भोला शर्मा, भोला शर्मा शिवनारायण, राकेश मौर्या महिला जिला अध्यक्ष बिंदु मौर्या, जय हिंद राजभर जिला अध्यक्ष सुभासपा, सुशील मौर्य आदि मौजूद थे।