राजद-कांग्रेस महागठबंधन को सुरेश वाडेकर ने समर्थन देने का किया एलान

राजद-कांग्रेस महागठबंधन को सुरेश वाडेकर ने समर्थन देने का किया एलान

दुर्गावती (कैमूर)। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी सरगर्मी जोरों पर देखी जा रही है। 

वहीं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया एकता वादी बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुरेश वाडेकर ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक करके बताया कि फासीवादी हिटलर शाही पूंजीवादी ताकतों को रोकने के लिए हम लोगों को राजद कांग्रेस महागठबंधन के प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार में एक साथ मिलकर साथ देने का ऐलान किया है।

आरपीआई प्रदेश अध्यक्ष सुरेश वाडेकर

 श्री सुरेश वाडेकर ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के समीक्षा बैठक में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में राजद कांग्रेस के उम्मीदवारों के साथ मिलकर प्रचार-प्रसार करने का संकल्प व्यक्त किया। 

श्री वाडेकर ने कहा कि हम सभी को निःस्वार्थ भाव से बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजद-कांग्रेस गठबंधन को समर्थन करना है ताकि दलित विरोधी फांसीवादी भाजपा व उसके समर्थक पार्टियों को सत्ता से दूर किया जा सके।

Source: संजय मल्होत्रा