पांच पशुओं संग तीन पशु तस्कर गिरफ्तार

पांच पशुओं संग तीन पशु तस्कर गिरफ्तार


गिरफ्तार पशु तस्कर

नौगढ़/ चन्दौली। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिहार के सरहद पर पुलिस ने गौ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पिकअप वाहन पर लादे 5 पशुओं के साथ 3 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है।

थाना क्षेत्र में पशु तस्करी का कार्य व्यापक पैमाने पर चलता आ रहा है जो कई बार प्रकाश में आ चुका है  बैरगाढ़ , गहिला, शाहपुर गांव के कुछ लोग इस अवैध कार्य में संलिप्त हैं ,तस्करों के साथ रात के अंधेरे में गाड़ियों को प्रवेश कराकर कुछ दूर तक ले जाकर पार भी कराते हैं।

पकड़े गए पशु तस्कर बिहार और सोनभद्र जिले के  हैं। थानाध्यक्ष राजेश सरोज ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली की  एक पिकप वाहन में निर्दयतापूर्वक 5  पशुओं को बांधकर वध हेतु ले जाया जा रहा है। 

सूचना मिलत ही बताए गए रास्ते की घेराबंदी करके दबिश दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए पशु तस्करों में विमलेश यादव और विमला यादव सोनभद्र का रहने वाला है। और एक पशु तस्कर बिहार के कैमूर जिले का निवासी है । 

source-अशोक कुमार  जायसवाल