स्मार्ट क्लासरूम से 55 इंच की एलईडी के साथ चोर गिरफ्तार

Hindi Samachar- कैमूर


दुर्गावती ( कैमूर )। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छांव हाई स्कूल से 17/ 11/ 2020 को अज्ञात चोरों के द्वारा बच्चों को शिक्षा दिए जाने वाला एक एलईडी 55 इंच और दो रिमोट अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। 

जिस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय नारायण उपाध्याय 19/ 11/ 20 को दुर्गावती थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें पुलिस ने अनुसंधान करते हुए एक चोर जो गांव छांव निवासी था को धर दबोचा गया। 

जिससे पूछताछ के क्रम में चोर अभिषेक कुमार सिंह चोरी की बात कबूल किया है तथा उसके निशानदेही पर विद्यालय का एक स्मार्ट क्लास चलाने वाला एलइडी 55 इंच और रिमोड को पुलिस ने जप्त कर अभिषेक कुमार को जेल भेज दिया।