किसान मजदूरों के हित में आंदोलन के साथ खड़ा होना ही कामरेड बच्चन सिंह की पुण्यतिथि पर सच्ची श्रंद्धाजलि होगी : अजय राय

किसान मजदूरों के हित में आंदोलन के साथ खड़ा होना ही कामरेड बच्चन सिंह की पुण्यतिथि पर सच्ची श्रंद्धाजलि होगी : अजय राय

Hindi Samachar- चन्दौली 

किसान मजदूरों के हित में आंदोलन के साथ खड़ा होना ही कामरेड बच्चन सिंह की पुण्यतिथि पर सच्ची श्रंद्धाजलि होगी।


Purvanchal News Print

चकिया / चन्दौली। कामरेड बच्चन सिंह की पुण्यतिथि के किसान मजदूरों के हित में आंदोलन के साथ खड़ा होना ही कामरेड बच्चन सिंह की पुण्यतिथि पर सच्ची श्रंद्धाजलि होगी।

इस अवसर पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा आयोजित गोष्ठी चकिया गांधी पार्क में कृषि और किसान पर बढ़ते हमले और समाधान पर बातें रखते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य राम अचल यादव ने कहा कि देश के सबसे बड़ा सेक्टर खेती को तबाह करने के लिए मोदी सरकार सरकार ने कोरपोरेट घरानों के हित के लिए किसान विरोधी तीन काले कानून अलोकतांत्रिक तरीके से संसद में पास किया है।

 इस कानून के कारण कोरपोरेट घरानों को खेती में प्रवेश करने की छूट मिल जायेगी मंडियां समाप्त हो जायेगा। कोरपोरेट घरानों को भंडारण करने की छूट मिलेगी, जन वितरण भी समाप्त हो जायेगा। इससे करोड़ों लोगों के लिए खाद्य संकट होगा, इसलिए इस किसान मजदूरों के काले कानून का विरोध करना होगा और सभी किसान संघठन को आगे बढ़ लड़ाई लड़ना होगा।

वहीं आईपीएफ राज्य कार्य समिति सदस्य  अजय राय ने कहा कि किसानों मजदूरों के हीत में चलने वाले आंदोलन के साथ खड़ा होकर ही कामरेड बच्चन सिंह को पुण्यतिथि पर सच्ची श्रंद्धाजलि होगी। आज के दौर में भाजपा के फांसीवादी नीतियों के खिलाफ व्यापक  गोलबंदी करना होगा। 

इसे भी पढ़े: किसान-मजदूर विरोधी काले कानून वापस ले मोदी सरकार

समाजसेवी व कम्युनिस्ट आंदोलन से लम्बे समय से जुड़े डाक्टर गीता शुक्ला ने कहा कि 181 वूमेन हेल्पलाइन के पुनर्जीवन के बिना मिशन शक्ति नाटक है वही प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता देने में असफल हैं। एक तरफ़ तो यह सरकार मिशन शक्ति के नाम पर प्रचार में करोड़ों खर्च कर रहीं हैं वहीं 181 वूमेन हेल्पलाइन को खत्म कर रहीं हैं! 

किसान नेता परमानन्द कुशवाहा ने किसान विरोधी काले कानून के खिलाफ विस्तार से बातें रखीं! वहीं बिजली बिल 2020 वापस करने की मांग उठाया।

विचार गोष्ठी में किसान नेता लालचंद यादव, मजदूर नेता राम प्यारे, अनिल यादव, रामदुलारे वनवासी, समाज सेवी विनोद शर्मा, रामचंद्र जायसवाल, अमीन साहब, अशोक सिंह ने बातें रखी! 

कामरेड बच्चन सिंह के तैल चित्र का अनावरण राम अचल यादव ने किया। कामरेड बच्चन सिंह की पुण्यतिथि पर माकपा द्वारा आयोजित कृषि और किसान पर बढ़ते हमले और समाधान की गोष्ठी की अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी रामनिवास पाण्डेय ने किया। वहीं गोष्ठी में आयें सभी लोगों ने कामरेड बच्चन सिंह के फोटो पर माल्यार्पण किया।