Hindi Samachar- चन्दौली
मांगों के समर्थन में जन अधिकार पार्टी व भागीदारी संकल्प मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
● राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित सौंपे ज्ञापन, प्रत्येक सोमवार को पहुंचते हैं डीएम दफ़्तर
ज्ञापन सौंपते जन अधिकार पार्टी व भागीदारी संकल्प मोर्चा के कार्यकर्ता

सकलडीहा(चन्दौली)। विभिन्न मांगों के समर्थन में जन अधिकार पार्टी व भागीदारी संकल्प मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अबकी सोमवार को भी डीएम कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त किया गया। डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने की मांग की गई। आरोप लगाया गया कि पिछड़ों के आरक्षण के हक को छीना जा रहा है।
उनको छात्रवृत्ति नहीं दी जा रही है। धरने में कृषि नीति का विरोध किया गया तथा कालाबजारी पर रोक लगाने की मांग की गई।
किसानों के साथ सौतेला व्यवहार का भी आरोप लगाया गया।
कहा गया कि बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है, उस पर अंकुश लगाने की मांग की गई। किसानों को खाद बीज के लिए भटकना पड़ रहा है। सड़कें जर्जर हो चुकी है और आम जनता दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। जिला मुख्यालय पर प्रत्येक सप्ताह में सोमवार को धरना- प्रदर्शन का आयोजन कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाता है।
धरना-प्रदर्शन में सुनील कुमार मौर्य, गुरू पूरन पटेल ,कन्हैया सिंह कुशवाहा, शिव नारायन मौर्या, रामकृष्ण प्रजापति, नसीम खान, भोला नाथ, उदय कुमार, विश्व नाथ चौहान, राजकुमार पासवान, महेश कुमार खरवार, नंदलाल सिंह, शिवजी वर्मा, धरमान आदि लोग शामिल हुए।