Hindi Samachar- चन्दौली
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कार्यकर्ताओं ने पचफेड़वा स्थित कैंप कार्यालय से किसान पदयात्रा निकाल कर आधा दर्जन गांवों का भ्रमण किया।
चन्दौली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के निर्देश पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने पचफेड़वा स्थित कैंप कार्यालय से किसान पदयात्रा निकाल कर आधा दर्जन गांवों का भ्रमण किया। पदयात्रा के माध्यम से सरकार को चेताया कि किसानों के विरोध में पारित कृषि बिल वापस लिया जाए।
व्यापारियों के साथ अत्याचार बंद हो। नौजवानों को नौकरी दिया जाए। मनरेगा मजदूरों को 100 दिन काम दिया जाए। इसके साथ ही प्रदेश में हत्या, लूट व बलात्कार को रोका जाए।
वरिष्ठ नेता सुभाष चंद्र अग्रवाल व जिला अध्यक्ष पारस यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह लचर हो चुकी है। किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। किसानों के धान के खरीदार नहीं मिल रहे हैं। इस स्थिति में सरकार को इस्तीफा देना चाहिए।
इस मौके पर भवन यादव,जसवंत यादव,रामनाथ यादव, भोनू प्रधान, मिथिलेश यादव, मंजू मौर्य,श्रीराम यादव, विक्रम श्रीवास्तव,वीरेंद्र सिंह,रामसूरत चौहान,अखिल कुमार, बंसराज, रामनाथ यादव, प्रेमचंद आदि मौजूद रहे।