चन्दौली में रिटायर्ड फौजी ने फांसी लगाई

चन्दौली में रिटायर्ड फौजी ने फांसी लगाई

Purvanchal News Print

उत्तर प्रदेश के चन्दौली जनपद में एक रिटायर्ड फौजी ने अपने कमरे में फंदे के सहारे लटक कर अपनी जान दे दी। इस घटना को लेकर लोग स्तब्ध हैं। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए ही दाह संस्कार कर दिया।

प्रतीकात्मक फोटो

Hindi Samachar-Chandauli

चन्दौली। उत्तर प्रदेश के चन्दौली जनपद में एक रिटायर्ड फौजी ने अपने कमरे में फंदे के सहारे लटक कर अपनी जान दे दी। इस घटना को लेकर लोग स्तब्ध हैं। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए ही दाह संस्कार कर दिया।

यह मामला है चन्दौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र के महरौरा गांव का। यहां के 40 वर्षीय कृष्ण प्रताप सिंह कुछ महीने पहले ही फौज से रिटायर्ड होकर गांव आये थे। 

इसी बीच शनिवार को वह अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर लटक गए, जैसे ही परिजन इस तरह देखा कि आनन फानन में हॉस्पिटल उठा कर ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 



एक रिटायर्ड फौजी ने इस तरह से आत्म हत्या क्यूं किया, यह कई सवालों को जन्म दे रहा है। इस घटना की जानकारी होते ही गांव के लोगों में कोहराम मच गया है। सभी शोक में डूब गए। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए ही उनका दाह संस्कार कर दिया।

किसान विजेंद्र सिंह के सबसे छोटे बेटे थे कृष्ण प्रताप

 
बलुआ थाना क्षेत्र के महरौरा गांव निवासी किसान विजेंद्र सिंह के सबसे छोटे बेटे कृष्ण प्रताप सिंह फौज की नौकरी कर रहे थे। जबकि दो बेटे गांव में ही रहकर खेती का काम संभाल रहे हैं। 

चर्चा है कि मृत कृष्ण प्रताप सिंह सेना से नाराज होकर रिटायरमेन्ट लिया था। उनका इस तरह से अपनी जान दे देना सभी को स्तब्ध कर दिया है।

👉👼दोस्तों, आपको हमारी यह पोस्ट, खबर पसंद आई होगी। इसे अपने दोस्तों में शेयर करें ताकि इस पोस्ट, न्यूज के बारे में पता चल सके। और नीचे कमेंट अवश्य करें, आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी ? यदि आपका कोई प्रश्न है, तो नीचे 👇 Comment बॉक्स में हमें बताएं।