Hindi Samachar/चन्दौली
प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना जिलाध्यक्ष देव जायसवाल के आवाहन पर कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं बलरामपुर विधायक शैलेश कुमार सिंह 'शैलू' का जन्मदिन मनाया।
![]() |
जन्म दिन मनाते हुए कार्यकर्तागण |
डीडीयू नगर/ चन्दौली। प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना चंदौली के जिलाध्यक्ष देव जायसवाल के आवाहन पर पचफेड़वा गांव में जिला महामंत्री वैज्ञानिक बीएचयू डॉ० सत्यप्रकाश पांडेय, जिला उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता व जिला संगठन मंत्री व युवा समाजसेवी राहुल सिंह के नेतृत्व में जिले के सभी मण्डलों में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं बलरामपुर विधायक शैलेश कुमार सिंह 'शैलू' का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया।
सकलडीहा एवं नियामताबाद मण्डल के पदाधिकारियों ने संयोजक राहुल जायसवाल के नेतृत्व में जन्मदिन मनाया। इनके तैलीय चित्र पर तिलक लगाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष नियमताबाद संतोष जायसवाल, मण्डल उपाध्यक्ष सकलडीहा विवेक मौर्या, डॉ कृष्ण कुमार ,दिनेश गुप्ता ,सुनील गुप्ता, मुन्ना दिन, विकास गुप्ता आदि पदाधिकारी उपस्थित रहें।