अधिकारियों की लापरवाही: मृत्यु प्रमाण पत्र हो या जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दर-दर भटक रहे ग्रामीण

अधिकारियों की लापरवाही: मृत्यु प्रमाण पत्र हो या जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दर-दर भटक रहे ग्रामीण

Hindi Samachar-Bihar

बहुत ऐसे गरीब परिवार, मजदूर किस्म के लोग हैं जो मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना हो या चाहे जन्म प्रमाण पत्र आए दिन दुर्गावती ब्लॉक का चक्कर लगाते रहते हैं, उसके बावजूद भी ग्राम सेवक या कर्मचारी हो या ब्लॉक के अंदर दर्जनों पदाधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। 

 प्रमाण पत्र को भटक रहा ग्रामीण

Breaking News, दुर्गावती ( कैमूर )। प्रखंड क्षेत्र में बहुत ऐसे गरीब परिवार, मजदूर किस्म के लोग हैं जो मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना हो या चाहे जन्म प्रमाण पत्र आए दिन दुर्गावती ब्लॉक का चक्कर लगाते रहते हैं, उसके बावजूद भी ग्रामसेवक या कर्मचारी हो या ब्लॉक के अंदर दर्जनों पदाधिकारी मूूूक दर्शक बने हुए हैं।  एक भी कार्य ग्रामीणों का सही ढंग से नहीं किया जाता है।

जिसका जीता जागता उदाहरण है कि दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेरिया निवासी मुन्ना राम पिता स्वर्गीय दुख्खू राम का। आरोप है कि इनकी माता लाची कूवर का देहांत बीते 2 माह पूर्व हो गया है जिनकी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

 पूछे जाने पर मुन्ना राम ने बताया कि मैं दुर्गावती ब्लॉक का चक्कर दो महीने से लगा रहा हूं लेकिन अब तक मेरा मृत्यु प्रमाण पत्र मुझे नहीं मिल पाया है और मैं गरीब घर का आदमी हूं किराया भाड़ा लगा कर के लगातार ब्लॉक का चक्कर लगाते रहते हैं।

 लेकिन जब कभी ग्राम सेवक या बड़े बाबू से भेंट होता भी है तो वह लोग बोलते हैं कि आज समय नहीं है। कल आना परसों याना इस तरह से कह कर टाल दिया जाता है।

 जब हम कहते हैं कि साहब घूस ले लीजिए तो एक बार भी जुबान नहीं खोलते हैं लेकिन गरीबों को दौड़ाने का काम लगातार आए दिन जारी है। 
बता दें कि यह कोई नई बात नहीं है दुर्गावती ब्लॉक के अंदर इनके जैसे गरीब तबके के लोग दर्जनों मजदूर किस्म के लोग दुर्गावती प्रखंड में किसी न किसी कार्य को लेकर दौड़ते रहते हैं और कार्य नहीं होने के बाद निराश होकर घर वापस चले जाते हैं।
रिपोर्ट-संजय मल्होत्रा

👉👻दोस्तों, आपको हमारी यह पोस्ट, खबर पसंद आई होगी। इसे अपने दोस्तों में शेयर करें ताकि इस पोस्ट, न्यूज के बारे में पता चल सके। और नीचे कमेंट अवश्य करें, आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी ? यदि आपका कोई प्रश्न है, तो नीचे 👇 Comment बॉक्स में हमें बताएं।