Purvanchal News Print
सपा कार्यकर्ताओं ने चकिया तिराहे पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया। साथ ही एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए उनके लंबी उम्र की कामनाएं की।

प्रदेश अध्यक्ष का जन्म दिन मनाते हुए सपाई

Hindi samachar, अलीनगर/चन्दौली। सपा कार्यकर्ताओं ने चकिया तिराहे पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया। साथ ही एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए उनके लंबी उम्र की कामनाएं की।
खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव के नेतृत्व में मनाए जा रहे इस जन्मदिन के मौके पर उन्हें लंबी दीर्घायु की कामना की गई।
इस मौके पर कहा कि समाजवादी पार्टी हर वर्ग व समुदाय को जोड़कर चलने का काम करती है।
प्रदेश अध्यक्ष का समाजवादी पार्टी में ऊंचा कद है। एक कुशल राजनीति के माहिर हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में सपा कार्यकर्ता मिशन 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट चुके हैं।
वहीं भाजपा की सरकार किसानों के खिलाफ बनाए गए कानून को वापस लेने में हीला हवाली कर रही है। जिसके लिए अब तक दर्जनों किसान अपनी जान तक गंवा चुके हैं। यह सरकार सीधे पूजीपतियों को लाभ पहुंचाने में किसानों की बलि चढ़ा रही है।
हम समाजवादी पार्टी के लोग इस लड़ाई को लड़ने का काम करते रहेंगे। इस मौके पर मनोज मास्टर,धीरज यादव धीरू, जितेंद्र,शशांक यादव, सदाफल पटेल, अनीस मिश्रा, रोहन सिंह, सतीश कुमार, बैजनाथ यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।