हिंदी समाचार- Bihar
कैमूर जनपद के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत बिछिया गांव की एक महिला के साथ चार दरिंदों द्वारा बारी-बारी से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।
![]() |
फोटो फ़ाइल,pnp |
हाईलाइट्स:
● घटना में चार नामजद, शशिकांत बिंद उर्फ मोछू बिंद, बुल्लू बिंद, उमेश बिंद एवं अभिमन्यु बिंद शामिल
●नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी
Breaking News, दुर्गावती /कैमूर । बिहार के कैमूर जनपद के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत बिछिया गांव की एक महिला के साथ चार दरिंदों द्वारा बारी-बारी से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।
हालांकि अभी पुलिस इस घटना के बाबत स्पष्ट बयान नहीं दे रही है। मगर खबर है कि इस घटना में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार देर शाम लगभग 6:30 बजे एक महिला बिछिया सड़क मार्ग पर टहलने के लिए अपने घर से निकली थी। तभी सड़क पर टहलते समय पीछे से चार दरिंदों ने महिला को अकेला देख कर पकड़ लिया और बगल के गेहूं के खेत में ले जाकर पटक करके बारी-बारी से महिला के साथ मुंह काला किए।
दुष्कर्म करते समय उक्त महिला रो-रो कर कह रही थी कि मुझे छोड़ दो लेकिन दरिंदों ने पीड़िता की एक भी ना सुनी और दुष्कर्म का अंजाम दे डाले। उसी सड़क से उक्त महिला के पति जा रहा था कि रोने चिल्लाने की आवाज को सुनकर पति ने खेत की तरफ जाने लगा तो उसे देख चारों दरिंदे फरार हो गए और जब पीड़िता ने अपने पति से आपबीती बताई तो पति के होश उड़ गए और दोनों पति-पत्नी स्थानीय थाने पहुंचकर नामजद मुकदमा दर्ज कराई है।
इस घटना में चार लोगों को नामजद किया गया है, जिसमें शशिकांत बिंद उर्फ मोछू बिंद बुल्लू बिंद उमेश बिंद एवं अभिमन्यु बिंद सामिल है।
दुर्गावती थाना अध्यक्ष संजय कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चारों लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
रिपोर्ट-संजय मल्होत्रा