चन्दौली: पुलिसिया काम के तरीके का एक मिसाल छोड़ गई सकलडीहा कोतवाल वंदना सिंह!

चन्दौली: पुलिसिया काम के तरीके का एक मिसाल छोड़ गई सकलडीहा कोतवाल वंदना सिंह!

चन्दौली हिंदी समाचार 

सकलडीहा कोतवाल वंदना सिंह कम समय में ही उन्होंने पुलिस विभाग में कार्य प्रणाली की एक नई रचना कर डाली। जो सही रहा केवल उन कार्यों को ही प्राथमिकता से किया। 

हाईलाइट्स:

● जो सही रहा वही किया, आठ महीने में ही रच दी पुलिस विभाग के लिए एक नई कार्यशैली

● गाजे बाजे के साथ हुई महिला कोतवाल की विदाई, पुलिस कर्मियों व गणमान्य नागरिकों में दिखा अपनापन का भाव

वंदना सिंह का स्वागत करते लोग, फोटो-pnp

ब्रेकिंग न्यूज़सकलडीहा/चन्दौली (रिपोर्ट-विशाल पटेल)। लोग कहते हैं कि इतने कम समय में ही उन्होंने पुलिस विभाग में कार्य प्रणाली की एक नई रचना कर डाली। जो सही रहा केवल उन कार्यों को ही प्राथमिकता से किया। कहा जाता है कि सत्ताधारी दल के नेताओं का बेवजह दबाव भी उनके ऊपर कोई असर नहीं पाता था। 

 उत्तर प्रदेश के चन्दौली जनपद के सकलडीहा कोतवाली में पिछले आठ महीनों से चार्ज संभालने वाली कोतवाल वंदना सिंह का पुलिस अधीक्षक द्वारा शहाबगंज थाने में स्थानान्तरण
कर दिया गया। 

 सकलडीहा कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ इलाक़े की जनता ने उनकी विदाई गाजे बाजे के साथ किया। विदाई के समय सबकी आँखें नम हो गईं।

लोग कहते हैं कि इतने कम समय में ही उन्होंने पुलिस विभाग में कार्य प्रणाली की एक नई रचना कर डाली। जो सही रहा केवल उन कार्यों को ही प्राथमिकता से किया। 

कहा जाता है कि सत्ताधारी दल के नेताओं का बेवजह दबाव भी उनके ऊपर कोई असर नहीं पाता था। इस वजह से वह बराबर नेताओं की आंखों की किरकिरी बनीं हुई थीं।

बता दें कोतवाल वंदना सिंह वाराणासी जनपद के सेवापुरी विधानसभा के अपना दल एस के विधायक नील रतन पटेल उर्फ नीलू की पत्नी हैं। अपना दल एस भाजपा सरकार के गठबंधन का एक अंग है।

उनके कार्यकाल के दौरान आलम यह रहा कि सकलडीहा में वंदना सिंह के कार्यकाल के दौरान स्थिति यह रही कि छुटभैया नेतागण तो थाना जाना हो छोड़ दिए थे। हर समय एक्शन में रहने वाली महिला कोतवाल थाने में सबके लिए बराबर उपलब्ध रहती थीं।

लोग कहते हैं कि सकलडीहा कोतवाली में अपने अच्छे कार्यो से कोतवाल वन्दना सिंह जनता के बीच काफी प्रचलित हो चुकी थीं। बिना किसी दबाव के उन्होंने इलाके में शांति व्यवस्था से लेकर अपराध पर भी लगाम लगाया था। 

महिला कोतवाल ने कोतवाली के सामने वर्षो से विवाद में रही भूमि पर भी पुलिस को स्थान दिलवाने का काम किया। महिला सशक्तिकरण के साथ ही कई ऐसे कार्य किए जो लोगों के बीच सराहनीय व प्रशंसनीय रहा। 

बीते दिन उनका स्थानांतरण शहाबगंज थानाध्यक्ष के रूप में हो गया। कोतवाली के पुलिसकर्मियों ने उनकी गाजे बाजे के साथ विदाई किया। इस दौरान इलाके की काफी जनता भी उपस्थित रही। 

इस दौरान एसएसआई अच्छे लाल, भूपेश कुशवाहा, दुर्गेश सिंह, गौतम कुमार, अमित सिंह, सत्यप्रकाश यादव, मोनू पाण्डेय सहित अन्य उपस्थित रहे।

दोस्तों, 👉 आपको हमारी यह पोस्ट, खबर पसंद आई होगी। इसे अपने दोस्तों में शेयर करें ताकि इस पोस्ट, न्यूज के बारे में पता चल सके। और नीचे कमेंट अवश्य करें, आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी ? यदि आपका कोई प्रश्न है, तो नीचे 👇 Comment बॉक्स में हमें बताएं।