पूर्वांचल: गोंडा जनपद में ब्लॉस्ट में दो मकान जमीदोंज, आठ की मौत, योगी ने जताया दुःख

पूर्वांचल: गोंडा जनपद में ब्लॉस्ट में दो मकान जमीदोंज, आठ की मौत, योगी ने जताया दुःख

पूर्वांचल में एक घर में विस्फोट से दो मकान भरभरा कर गिर गए। मकान के मलबे में दबने के कारण आठ लोगों की  मौत पर मुख्यमंत्री ने दुःख व्यक्त किया है।


photo; ANI

पूर्वांचल/ गोंडा। पूर्वांचल में एक घर में विस्फोट से दो मकान भरभरा कर गिर गए। मकान के मलबे में दबने के कारण आठ लोगों की ही मौत हो गई। इस घटना में अभी कई लोग घायल हैं। घायलों का इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

यह मामला है गोंडा जनपद का। यहां एक बड़ा हादसा हुआ, उस हादसे में विस्फोट से दो मकान भरभरा कर गिर गए जिससे मलबे में दबने के कारण आठ लोगों की मौत हो गई। अभी मलबे को हटाया जा रहा है और उसमें लोगों के दबने की आशंका बताई जा रही है जबकि कई लोग घायल हुए हैं ।

 यह घटना गोंडा जनपद के वजीरगंज के टीकरी गांव की है। घटना बीती रात की है। अभी भो लोग इस घटना को लेकर काफी दहशत में हैं।

बताते हैं कि अचानक ब्लास्ट के बाद साथ में लगे दो मकान भरभरा कर गिर गए। मकान के साथ लोगों की चीख पुकार शुरू हो गई। लोगों ने मलबा हटाने में जुट गई। मलबे में दबे सात लोग मिले, अभी भी मलबा हटाया जा रहा है। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक करवाई में जुट गई। 

एसपी गोंडा संतोष कुमार ने बताया कि मलबे से 14 लोगों को बाहर निकल लिया गया है। इनमें सात लोगों की मौत हो गई। अन्य के इलाज चल रहा है।

यूपी सीएम योगी ने गोंडा की घटना पर जताया दुःख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य य नाथ में पूर्वांचल के गोंडा जनपद में बीती रात के मकान में विस्फोट होने से आठ लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है । मुख्यमंत्री ने अधिकारी ट्विटर अकाउंट से दी गई जानकारी में उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस मामले में अधिकारियों को तेजी से राहत और बचाव कार्य करने के लिए निर्देश दिए हैं।