भाजपाइयों ने योग से निरोग होने का लिया संकल्प

भाजपाइयों ने योग से निरोग होने का लिया संकल्प

 धानापुर पूर्वी भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में रामजानकी मंदिर कमालपुर पर 7 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

रामजानकी मंदिर पर योग करते भाजपाई, फोटो- pnp


कमालपुर।  धानापुर पूर्वी भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में रामजानकी मंदिर कमालपुर पर 7 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम में भाजपाइयों ने योग कर निरोग होने का संकल्प लिया।वही योग के प्रचार प्रसार करने के लिए कार्यकर्ताओ ने जिम्मेदारी लिया।

योग गुरु सुनील उपाध्याय ने कहा कि योग केवल अंगमर्दन की साधन नहीं है बल्कि यह योग प्यार का प्रतीक है। शांति का प्रतीक है,सुख का प्रतीक है।इससे स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मस्तिष्क, संतुष्टि,खुशी इत्यादि प्राप्त होता है।                                                      आसन में विशेष रूप से भुजंगासन शरीर को काफी स्वस्थ बनाता है।सभी को अपनी दिनचर्या में योग को अपना लेना चाहिए।योग सभी रोगों से लड़ने का सबसे रामबाण तरीका है। इसको अपनाने से सभी रोग दूर भाग जाते है।

इस मौके पर धानापुर पूर्वी मण्डल अध्यक्ष राजेश तिवारी, हरिबंश उपाध्याय, अन्नू सिंह, दिलीप त्रिशूलिया, पप्पू गुप्ता, श्रीराम चौबे, प्रमोद सिंह,श्यामसुंदर सिंह, अनिल श्रीवास्तव, सुनील उपाध्याय, अखण्डानन्द तिवारी, अरविंद वर्मा, सीताराम वर्मा, संजय रस्तोगी आदि रहे।