Brief
बिहार राज्य के बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक महिला का शव सिवान में बरामद किया गया। मृत महिला कैमूर जिले की बताई गई है।
![]() |
सांकेतिक फोटो |
Detail
बक्सर। बिहार राज्य के बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक महिला का शव सिवान में बरामद किया गया। महिला का शव पाए जाने की खबर लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृत महिला कैमूर जिले की बताई गई है।
महिला फाइनेंस कम्पनी में करती थी काम
आज यहां पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृत महिला मूल रूप से कैमूर जिला के चांद थाना अंतर्गत कुड्डी गांव के रहने वाले विजय कुमार की 30 वर्ष की पत्नी गीता यहां एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करती थी। पिछले 2 वर्षों से पति-पत्नी जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के तियरा गांव में रहते थे।
हर दिन की तरह बुधवार को भी कंपनी के ग्राहकों से रोज का कलेक्शन इकठ्ठा कर घर लौट रही थी। मृत महिला को छोड़ने के लिए उसके सहकर्मी आ रहे थे।
कीचड़ की वजह से बीच रास्ते से लौट गए थे सहकर्मी
मगर बारिश के चलते रास्ता खराब होने की वजह से उसके सहकर्मी बीच रास्ते से ही लौट गए। फिर घर न पहुंचने पर उसके पति ने काफी खोजबीन किया। परंतु कहीं भी उसका पता नहीं चला।
आज सुबह उस क्षेत्र के बधार में महिला का शव पाए जाने के बाद चारों तरफ सनसनी फैल गई। राजपुर थाना पुलिस महिला के शव पाए जाने की घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।