New Bhojpuri Song 2021: अक्षरा सिंह का नया गाना 'किट कैट जवानी' रिलीज, किया धमाल

New Bhojpuri Song 2021: अक्षरा सिंह का नया गाना 'किट कैट जवानी' रिलीज, किया धमाल

सार
भोजपुरी की जानी मानी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह का नया गाना 'किट कैट जवानी' रिलीज होने के साथ ही वायरल भी हो रही है।

सोशल मीडिया वायरल फ़ोटो
विस्तार

मुंबई। भोजपुरी की जानी मानी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह का नया गाना 'किट कैट जवानी' रिलीज होने के साथ ही वायरल भी हो रही है।  अक्षरा सिंह का नया गाना "किट कैट जवानी' रिलीज हो गया है। यह बाजार में धमाल मचाना शुरू कर दिया है।

अक्षरा का गाना भोजपुरी के नव भोजपुरी यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। कहती हैं कि मुझे यह गाना बहुत अच्छा लगा  है और लोगों का प्यार भी मिल रहा है।



अक्षरा सिंह ने बताया कि यह मनोरंजक व प्यार , रोमांस वाला है। कहती हैं कि प्यार भले ही समझ से परे लेकिन लोग करते हैं। 

यह किसी को चॉकलेट की मिठास लगता है और किसी को कड़वाहट देता है। मगर इस बार मेरा गाना प्यार वाला है। इस गाने को आप लोग जरूर सुने व देखें। 

कहती हैं कि, देखिए इसको करते वक्त मैंने खूब एंजॉय किया है। आपको भी मजा आए।  

ज्ञातव्य हो कि इसे काफी मधुर स्वर में अक्षरा सिंह ने गाया है। इस म्यूजिक वीडियो में भी उनका कमाल का परफारमेंस है। 

इस गाने को लिखा है जाहिद अख्तर और संगीत विनय विनायक का है। इसके प्रोड्यूसर राकेश गुप्ता हैं।