भारतीय जनता पार्टी सासाराम नगर के कार्यसमिति की बैठक शिव मदिर के प्रांगण में नगर अध्यक्ष डॉ. शिवनाथ चौधरी की अध्यक्षता में हुई।
![]() |
भाजपा की बैठक |
सासाराम (रोहतास)। भारतीय जनता पार्टी सासाराम नगर के कार्यसमिति की बैठक सोमवार को बस्ती मोड़ स्थित शिव मदिर के प्रांगण में नगर अध्यक्ष डॉ. शिवनाथ चौधरी की अध्यक्षता व नगर महामंत्री सुरेंद्र पांडेय के संचालन में आयोजित हुई। जिसका आरंभ संगठन के पितृपुरुष डॉ. श्यामा प्र.मुखर्जी एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र- गीत वंदेमातरम के गायन से हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चंद्रवंशी ने संगठन के संस्थापक व नीति नियंताओं की लोकतांत्रिक सोच को रखते हुए कहा कि उन्होंने भी पार्टी को कार्यकर्ताओं की पार्टी बतलायीं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस पार्टी में अपने व्यक्तित्व, कृतित्व व चरित्र के आधार पर कोई कार्यकर्ता जिला, प्रदेश व राष्ट्र के किसी पद पर सुशोभित हो सकता है और इसका उदाहरण अपने आस-पास और केन्द्रीय स्तर पर देखने को मिल जायेगा, जो भारत के अन्य व्यक्तिवादी,वंशवादी राजनीतिक पार्टियों मे नहीं मिलेगी, जिला महामंत्री विजय सिंह ने कार्यसमिति के बैठक के उद्देश्य, सांगठनिक संरचना की आवश्यकता और उसकी सुदृढ़ता पर प्रकाश डालते हुए मूल कमिटी के साथ मोर्चा व प्रकोष्ठ को समीकरण के अनुसार पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा की यही संगठन की सुदृढ़ता हमें लोकतांत्रिक मजबूती देकर शासन व्यवस्था देगी जिससे हम अपने पितृपुरुषों का सिद्धांत एकात्म मानववाद,अंत्योदय और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को क्रियान्वित एवं स्थापित कर राष्ट्र को परम वैभव की ओर गतिमान करेंगे जो आज हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी कर रहे हैं। सासाराम विधानसभा के प्रभारी एवं जिला के उपाध्यक्ष अशोक साह ने संगठन का वृत लिया एवं सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ तथा मूल कमेटी को पूर्ण करने का निर्देश दिया। पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद ने कार्यकर्ताओं व संगठन को सर्वोपरि बतलाते हुए संकल्पित होकर समाज व राष्ट्रसेवा में तत्पर रहने की बात कही और इस कोरोना महामारी में समाज के कमजोर वर्गों व व्यक्तियों को विभिन्न प्रकार की सहयोग नगर मंडल द्वारा करने की बात बतलायीं। साथ हीं पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद ने सभी से अपील करते हुए कहा की स्वयं भी टीकाकरण करवायें और समाज के अन्य लोगों को टीका लेने के लिए प्रेरित करें तथा कम से कम पांच पौधे लगाकर उसे संरक्षित करें। जिला प्रवक्ता मंगलानंद पाठक ने नगर अध्यक्ष डॉ. शिवनाथ चौधरी द्वारा नगर की समस्याओं और विकास के विषय को रेखांकित करते हुए कहा कि सासाराम नगर जिला मुख्यालय है इस कारण इसका दायित्व भी बडा़ है यदि समेकित प्रयास कर पार्टी के विशिष्टजनों के क्रियाशील सहयोग से रोहतास जिला के ताराचंडी धाम के स्थान को केन्द्र बनाकर चंदन शहीद पहाड़ स्थित सम्राट अशोक का शिलालेख, त्रिनेत्र गुफा, तुतला भवानी मंदिर व जलप्रपात, ईन्द्रपुरी डैम, मांझरकुंड, धुआंकुंड जलप्रपात, गीताघाट धाम, गुप्ताधाम, करमचट डैम, मां मुंडेश्वरी धाम, कैमूर जिला स्थित और कई मनोरम जल प्रपात का पर्यटन कॉरीडोर की संरचना विकसित करायी जाय एवं ऐतिहासिक काल से रोहिताश्व गढ़ व शेरगढ़ (बादल गढ़) किला जिनका सैन्यकेन्द्र होने का इतिहास रहा है उसे केन्द्रीय गृहमंत्रालय के अधीन किसी सैन्य संगठन जैसे सी.आर.पी.एफ. सीआईएसएफ, एस.एस.बी., बी.एस.एफ. आदि का सैन्य केन्द्र या प्रशिक्षण केन्द्र बनाया जाय तो विकास और आर्थिक गतिविधियों की अविरल गंगा का प्रवाह निर्धारित हो जायेगा क्यूंकि सासाराम जिला केन्द्र नेशनल हाई-वे और नेशनल ग्रैंड कोड लाइन से सीधा जुड़ा है तथ कृषि, वानिकी और कैश क्रॉपव पशुपालन जैसै पारंपरिक व्यवसाय का केन्द्र है,जरूरत है तो संकल्पित होकर प्रयास करने की। बैठक में प्रमुखतः जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चंद्रवंशी, पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, विश्व हिंदु परिषद केंद्रीय समिति सदस्य महर्षि आंजनेश, जिलामहामंत्री विजय सिंह, जिलाउपाध्यक्ष विवेक सिंह, डॉ.शरत् चंद्र संतोष, अशोक साह, अमित सिंह मंगल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक तांती पटवा, जिला प्रवक्ता मंगलानंद पाठक, जिलामंत्री प्रमोद कुशवाहा, सुधीर चंद्रवंशी, सरताज हुसैन, रामायण पासवान, जी.एन.लाल, नगर उपाध्यक्ष सुजीत गोंड, सूरज मेहता, नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष रजनीश वर्मा, नगर महामंत्री संदीप सोनी, मुन्ना गुप्ता, नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता पांडेय, संध्या श्रीवास्तव, शशिबाला, रेशमा पटेल, अमित कुमार सिंह, विकास साहु, उमेश रावत सहित अन्य मौजूद थे।