कमालपुर कस्बा स्थित चौकी पर शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति ने कहा कि बकरीद में घरों में नमाज पढ़ी जाएगी।
![]() |
फोटो-कमालपुर चौकी पर शांति समिति की बैठक को सम्बोधित करते धीना थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति। |
इसमें बकरीद, सावन व आगामी त्योहारों को शांति पूर्वक मनाने का अपील किया गया।त्यौहारो को मनाने पर कोविड 19 का पालन करने पर जोर दिया गया।अराजक तत्वोपर कड़ी कार्रवाही करने का निर्देश दिया गया
धीना थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए आगामी त्यौहारों पर कोविड 19 का पालन करना अनिवार्य है। बकरीद पर सभी लोग अपने अपने घरों में नमाज पढ़ने का काम करेंगे।मस्जिदों में केवल पांच लोग ही नमाज पढ़ सकते है।
सावन माह में किसी भी तरह का आयोजन नहीं किया जाएगा।कावड़ यात्रा पर पूरी तरह से रोक लगाया गया है।किसी भी दशा में सावन माह में डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा।मंदिर में सामूहिक रूप से पूजा पाठ नहीं किया जाएगा।
कानून का उल्लंघन करने वालों को कत्तई नहीं छोड़ा जाएगा।त्यौहार में खलल डालने वालो को कड़ी कार्रवाही किया जाएगा।अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
इस मौके पर चौकी प्रभारी कपिलदेव यादव, शंकर गुप्ता, सुदामा जायसवाल, दयाराम यादव, मुहम्मद अली, मनोज अग्रहरि, गणेश अग्रहरि, अमरनाथ जायसवाल, रहमान अली, सोनू गुप्ता, विकास गुप्ता, पुमपुम दुबे, मुन्ना अली, संजय त्रिशूलिया, अशोक मौर्य आदि रहे।