नालों एवं सड़कों की समुचित सफाई करे नगर निगम, नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन: आशुतोष सिंह

नालों एवं सड़कों की समुचित सफाई करे नगर निगम, नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन: आशुतोष सिंह

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष रोहतास आशुतोष सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में  नालों एवं सड़कों की समुचित सफाई को लेकर नगर निगम को चेताया गया। 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में जिला अध्यक्ष रोहतास आशुतोष सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित 

सासाराम (रोहतास)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में जिला अध्यक्ष रोहतास आशुतोष सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

 जिलाध्यक्ष श्री सिंह सप्ताहभर से राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली जमे रहे। वहां राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार पूर्व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार से मुलाकात की।

 जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह को यह निर्देश दिया क सासाराम में आम जनता की समस्या तथा गरीब जनता, दलित, पिछला, मुस्लिम भाइयों के समस्या हेतु जोर शोर से लगें। सभी समस्या को सरकार तक पहुंचाये और हमेशा ही आम जनता, गरीब लोगों की मदद में खड़ा रहिए। 

जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार जी को अपना आवेदन भी दिया और रोहतास जिला के समस्या को भी बतलाया। 

शहर में गंदगी, जलजमाव आदि सासाराम की समस्याओं को भी बताया और राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशानुसार सासाराम शहर के गंदगी, जलजमाव की समस्या पर रविवार को एक बैठक आयोजित किया गया। 

बैठक में नगर निगम सासाराम को चेतावनी देते हुए जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि जल्द से जल्द सासाराम शहर में गौरक्षणी, न्यू एरिया, फजलगंज सहित पूरे शहर का नाला सफाई करें। नगर निगम सासाराम और अधूरा नाला सफाई किए।

उन्होंने कहा कि रौजा और धर्मशाला रोड के नालों की सफाई जल्द पूरा करें, नहीं तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पूरे सासाराम नगर निगम क्षेत्र में आम जनता से मिलकर विरोध प्रदर्शन एवं बड़ा आंदोलन करेगी।

 बैठक में जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह, युवा जिला अध्यक्ष अनिल सिंह चंद्रपुरा, किसान जिलाध्यक्ष संजय दुबे, अति पिछड़ा जिला अध्यक्ष जोगिंदर पाल, जिला प्रवक्ता विमलेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमीर इकबाल बाली, बिंडकेश्वरी सिंह, एनुल खान, नगर निगम अध्यक्ष आरजू आलम, गुड्डू खान, जिला महासचिव परशुराम सिंह, जिला सचिव लता सिन्हा, रामबाबू सिंह, बृज बिहारी राय, अविनाश सिंह, अनिल कुशवाहा, उज्जवल सिंह, बंटी पाठक, अयोध्या राम सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।