अखिल भारतीय मजदूर संगठन जिला इकाई कार्यालय का उद्घाटन नगर सभापति जैनेंद्र कुमार आर्य ने किया।
![]() |
कार्यालय का उदघाटन करते हुए जैनेंद्र कुमार आर्य |
कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर के सभापति जैनेंद्र कुमार आर्य के कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए नगर सभापति जेंनेंद्र कुमार आर्य ने कहा कि असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों को संगठित करके केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के योजनाओं को जन-जन पहुंचाने के काम अखिल भारतीय मजदूर संगठन लिया है, मैं उसका अभारी हूं।
अखिल भारतीय मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने कहा कि भारत का कोई भी नागरिक जिसकी उम्र 18 वर्ष अधिक हो श्रमिक विभाग के कल्याण से सदस्य बन सकता है सरकार मजदूरों के लिए बड़े पैमाने पर अनुदान की राशि उपलब्ध करा रखी है। उनके जानकारी के अभाव में सरकार के कर्मचारी अधिकारियों बिचौलियों के माध्यम से काम कराते हैं लेकिन हमारा संगठन मजदूरों के घर घर जाकर सरकार की योजनाओं को जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करने का काम करते हैं।
बैठक में कार्यशाला में असंगठित मजदूरों को संगठित करने के लिए विशेष रुप से जानकारी दिया गया। इस अवसर पर मनोज कुमार गुप्ता, पत्रकार विनोद कुमार राम, संतोष खरवार, संजय कुमार, मारवाड़ी प्रसाद गुप्ता, विनोद कुमार, महेंद्र प्रसाद, मनोज कुमार केसरी, विनोद कुमार सिंह, जनक सिंह आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष बनारसी खरवार एवं संचालन दिनेश प्रसाद गुप्ता ने किया।