"डेहरी शहर में हमें जो प्यार और मान सम्मान मिला है, यह मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा"

"डेहरी शहर में हमें जो प्यार और मान सम्मान मिला है, यह मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा"

निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह का प्राथमिक शिक्षक संघ के तरफ से विदाई सम्मान समारोह का आयोजन कर विदाई दी गई। 
विदाई समारोह में निवर्तमान अधिकारी

प्रखंड विकास पदाधिकारी के विदाई को सम्मान समारोह में उनका उमड़ा प्यार, कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे लोग

डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। साहू जैन मध्य विद्यालय डालमियानगर के प्रांगण में मंगलवार को निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह का प्राथमिक शिक्षक संघ के तरफ से विदाई सम्मान समारोह का आयोजन कर विदाई दी गई। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद नसीम प्रधानाध्यापक साहू जैन मध्य विद्यालय डालमियानगर द्वारा किया गया।

 इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि डेहरी शहर में हमें जो प्यार और मान सम्मान मिला है, यह मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। यहां के लोगों एवं शिक्षकों से मुझे भरपूर प्यार मिला है। 

वही शिक्षक मोहम्मद नसीम ने संबोधन में कहा कि यह हर दिल अजीज थे। उन्होंने किसी को निराश नहीं किया। वे हमेशा काम के प्रति तत्पर रहते थे। 

मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेश प्रसाद, शिक्षक संघ के प्रधान महासचिव अखिलेश कुमार सिंह, सचिव राजीव रंजन पाण्डेय, प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक शिक्षक संघ प्रतिनिधि राम प्रवेश सिंह गौतम, मध्य विद्यालय न्यू डिल्लियां अरविंद कुमार, प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार तिवारी, विजय कुमार, मोहम्मद नसीम, राजीव रंजन तथा प्रखंड के 100 से भी अधिक शिक्षक उपस्थित थे। 

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डेहरी के कार्यों की सराहना की गई तथा उन्हें अंग वस्त्र, बुके एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

अरविंद कुमार प्रधानाध्यापक गौतम मध्य विद्यालय न्यू डिलिया द्वारा उपहार स्वरूप अपनी पुस्तक भी भेंट की गई।