शिव मंदिर की चहारदीवारी का हुआ लोकार्पण | Inauguration of the boundary wall of Shiva temple |

शिव मंदिर की चहारदीवारी का हुआ लोकार्पण | Inauguration of the boundary wall of Shiva temple |

सासाराम पूर्व विधायक डॉ अशोक कुमार तथा महर्षि अंजनेश महाराज की उपस्थिति में शिव मंदिर की चहारदीवारी का लोकापर्ण किया गया। 

शिव मंदिर की चहारदीवारी का लोकापर्ण 

सासाराम (रोहतास)। श्री बुढ़वा महादेव प्राचीन सोनवागढ़ शिव मंदिर के चहारदीवारी का लोकार्पण सरकार के करोना गाइड लाइन के अनुसार सासाराम के पूर्व विधायक डॉ अशोक कुमार तथा महर्षि अंजनेश महाराज की उपस्थिति में एवं कमेटी के अध्यक्ष प्रेमचन्द सिंह मेहता एवं संचालन कमेटी के महामंत्री विजय कृष्ण अग्रवाल के द्वारा किया गया।


 अध्यक्ष प्रेमचंद मेहता ने बताया कि श्री बुढ़वा महादेव प्राचीन सोनवागढ़ शिव मंदिर के सम्पूर्ण परिसर के चहारदीवारी के निर्माण कार्य हेतु सासाराम के विधायक डॉ अशोक कुमार ने लगातार प्रयास किया और बिहार सरकार के गृह विभाग से लगभग 50 लाख रूपये इसके लिए स्वीकृत करवाये। 


कार्यक्रम में प्रत्येक वर्ष की भाँति वृक्षारोपण कार्य, आमसभा की बैठक एवं प्रसाद वितरण का कार्य  संपन्न हुआ। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अरुण कुमार सोनी, उपाध्यक्ष दिनेश सिंह यादव, मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह, शंभू महतो , श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, बिपिन बिहारी दुबे, डॉ मदन दुबे, विजय साहू, सत्येंद्र प्रसाद, देववंश सिंह, जोगिंदर सिंह, कमलेश महतो, राम इकबाल राम,रविंद्र कुमार, रतन प्रसाद, महेंद्र केसरी, पप्पू सोनी, विनोद चौरसिया, राधे प्रसाद, मनोज केसरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।