बाँदा में बीएसपी का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आज, अपराह्न 3 बजे बैबेज के मैरिज हाल में होगा आयोजन

बाँदा में बीएसपी का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आज, अपराह्न 3 बजे बैबेज के मैरिज हाल में होगा आयोजन

बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश में आयोजित हो रहा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आज बांदा में बबेरू मैरिज हाल में अपराहन 3:00 बजे होगा। 


बीएसपी राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा, फोटो सोशल मीडिया

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर पूरे प्रदेश में आयोजित हो रहा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन गुरुवार को बांदा में बबेरू की एक मैरिज हाल में अपराहन 3:00 बजे आयोजित किया जाएगा। इसके पूर्व यह सम्मेलन चित्रकूट में सम्पन्न होगा। इस सम्मेलन को मुख्य अतिथि बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र संबोधित करेंगे।


 बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में बसपा सरकार बनाने के लिए साल 2007 की रणनीति अपनाई हुई हैं। ब्राह्मणों के साथ दलित व अन्य वोटरों को जोड़कर पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनने की योजना पर काम कर रहीं हैं। इस चुनाव के मद्देनजर ब्राह्मण समाज का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए 2007 की तर्ज पर प्रबुद्ध सम्मेलन की शुरुआत किया गया। 


पहला प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन राम जन्म भूमि अयोध्या में हुआ था सम्पन्न


बसपा का पहला प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में ब्राह्मण समाज के लोग बहुतायत  संख्या में भाग लिए। यह सम्मेलन पूरी तरह से सफल बताया गया। इसके बाद ब्राह्मणों के बढ़ते समर्थन से भाजपा, सपा, कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों की नींद हराम हो गई है। इसके बाद विपक्षी दल भी ब्राह्मण समाज का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए कई कार्यक्रमों की घोषणाएं करते आ रहे हैं। बावजूद बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में आयोजित हो रहे बसपा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का सफल आयोजन तेजी से चल रहा है। 


इसी क्रम में आज बांदा में प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन वहां की बबेरू मैरिज हाल में अपराह्न 3:00 बजे शुरू होगा। इसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र होंगे साथ ही अन्य क्षेत्रीय नेता संबोधित करेंगे। 


 प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में योगी सरकार के ब्राह्मण उत्पीड़न पर ज्यादा जोर


 वैसे प्रबुद्ध सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के कड़े शासन काल की खूबियों को बताया जा रहा है लेकिन सबसे अधिक जोर योगी सरकार के शासनकाल में चल रहे ब्राह्मणों के उत्पीड़न व हत्याओं पर खूब बयानबाजी हो रही है। यह भी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी जा रही है कि बसपा अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी और 2022 में उसकी जीत का फार्मूला क्या होगा ? इसके साथ अगले विधानसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार के साथ बूथ मैनेजमेंट के तरीके भी बसपा कार्यकर्ताओं को बताया जा रहा है। 



सम्मेलन में ब्राह्मणों का सबसे अधिक हिमायती बसपा को कहा जाता है। यह भी कहा जाता है कि बसपा ही ब्राह्मण समाज के सम्मान व उनकी खुद सुरक्षा कर सकती है। यह ब्राह्मण समाज को वचन जैसा दिया जा रहा है। कुल मिलाकर यह देखा जाए कि यूपी में ब्राह्मणों का समर्थन तेजी से बसपा की तरफ बढ़ रहा है, जिससे जिससे बसपा मुखिया मायावती व उनकी पार्टी के लोग काफी उत्साहित हैं।