सैयदराजा विधायक सुशील सिंह को बहनों ने बांधा रक्षासूत्र

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह को बहनों ने बांधा रक्षासूत्र

 खजरा स्थित निजी विद्यालय में रक्षाबंधन के पूर्व संध्या पर मातृ शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

 खजरा निजी विद्यालय में विधायक Shushil Singh को रक्षासूत्र बांधती बहनें। फोटो-pnp

चन्दौली/ धीना। खजरा स्थित निजी विद्यालय में रक्षाबंधन के पूर्व संध्या पर मातृ शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इसमें सैयदराजा विधानसभा के सैकड़ों आंगनबाड़ी, कार्यकत्री, आशा, समूह की महिलाएं शामिल रहे। कार्यक्रम में विधायक सुशील को सभी महिलाओं ने बारी-बारी रक्षासूत्र बांधने का काम किया।

विधायक सुशील सिंह ने कहा कि रक्षाबन्धन एक पावन त्यौहार है।महिलाएं हर क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। कोरोना काल में महिलाओं ने तमाम कार्यकर लोगों को जागरूक करने का काम किया। रक्षा सूत्र कार्यक्रम महिलाओं के आत्मसम्मान को आगे पहुंचाने के लिए किया गया है।

हम सभी को महिलाओं के सम्मान के लिए हर समय आगे रहना चाहिए।मातृ शक्ति हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री नौनिहालों के भविष्य को सवारने का काम कर रही है। गांवों में आशाओं ने कोरोना काल में जागरूकता लाकर कोरोना योद्धा का काम किया है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं खुद सशक्त होकर दूसरों को मजबूत करने की भूमिका निभा रही है।महिलाओं को इस मंच के माध्यम से आदर व सम्मान करता हूं।


इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह, पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली, राजेश तिवारी, वीरेंद्र जायसवाल, मृत्युंजय सिंह दीपू, परमानंद सिंह, महेंद्र सिंह, अजय सिंह, इंदल सिंह बाबा, जयप्रकाश उपाध्याय, पवन सिंह, गगन सिंह, टप्पू सिंह, अखिलेश सिंह छोटू आदि रहे।