सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव व इनके पुत्र प्रभात एक कदम आगे बढ़कर बाढ़ पीड़ित परिवार की मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।
![]() |
पीड़ितों की मदद को बाढ़ राहत सामाग्री, फोटो-pnp |
● विधायक प्रभु नारायण यादव के पुत्र प्रभात भी कर रहे बाढ़ पीड़ितों की मदद
सकलडीहा/चन्दौली। गंगा के बढ़ते जलस्तर व भारी बारिश के कारण गंगा किनारे गांव में आई बाढ़ से लोगों के जन जीवन के साथ घर गृहस्थी तबाह हो गई। बावजूद प्रशासन द्वारा कोई सहयोग मुहैया नहीं कराया गया।
इस रवैये से आक्रोशित सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव व इनके पुत्र प्रभात एक कदम आगे बढ़कर बाढ़ पीड़ित परिवार की मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।
![]() |
विधायक बांट रहे राहत सामग्री, फोटो-pnp |
लगातार कई दिनों से बाढ़ प्रभावित गंगा किनारे गांव का दौरा कर इससे तबाह हुए परिवार का बकायदा लिस्ट बनाने के बाद उनमें राशन सहित पशुओं के चारा रहने की व्यवस्था आदि कराने का काम लगातार कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि गंगा के तट पर बसे गांव के लोगों की पीड़ा प्रतिवर्ष यही रहती है। यही नहीं गंगा के कटान से बहुत से लोगों के घर और खेत गंगा में समा चुके हैं। बावजूद इसके शासन- प्रशासन द्वारा कोई सहयोग मुहैया नहीं कराया जा रहा है।
![]() |
राहत सामग्री बांटते हुए विधायक सकलडीहा, फोटो-pnp |
लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद पीड़ित परिवारों की मदद करने का काम कर रहे हैं।