जनेश्वर मिश्र की जयंती के मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा साइकिल रैली निकाल कर भाजपा को नाकाम बताया।
![]() |
साइकिल यात्रा निकालते युवा कार्यकर्ता, फ़ोटो-pnp |
अलीनगर/ चन्दौली। समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता जनेश्वर मिश्र के जयंती के मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश के समस्त जनपदों में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा साइकिल रैली निकाल कर भाजपा के नाकामी को बताने का काम किया।
इसके तहत मुगलसराय के पूर्व विधायक बब्बन सिंह चौहान व खादी ग्राम उद्योग को पूर्व सदस्य संतोष यादव के नेतृत्व में अलीनगर,तारनपुर, अमोघपुर, इस्लामपुर, लोको, जफरपुर,महेवा,गोधना, नईबस्ती सहित दर्जनों गांव का भ्रमण किया।
इस दौरान नेता द्वय ने कहा की देश और प्रदेश की सरकार कि सरकार से जनता पूरी तरह उब चुकी है। इसमें महंगाई, बेरोजगारी, पुलिस द्वारा उत्पीड़न,महिलाओं के साथ अत्याचार,जनविरोधी नीतियों से आजीज जनता पूरी तरह से प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के मूड में है। सरकार जनता के बीच तमाशा बनकर रह गई है।
समाजवादी पार्टी कि सरकार की सभी योजनाओं को बंद कर दिया गया है। वही साइकिल रैली के समापन के बाद संतोष यादव के आवास पर जनेश्वर मिश्र के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर इनकी जयंती मनाई गई।
साइकिल रैली में मुख्य रूप से धीरज प्रधान, देवेंद्र प्रधान, अनीष मिश्रा,गुंजन यादव,सन्डाल यादव,श्रवण प्रधान,आशीष चौहान,जोगी चौहान,दिलीप चौहान,राजू चौहान,सतीश चौहान,राधे मुंशी,रतन चौहान, रामाश्रय पटेल,प्रदीप यादव,शिवानंद पटेल, सुशील यादव,रणजीत यादव,राजेश,सोम कुमार बिंद, सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।