![]() |
सरकारी विभाग, फ़ोटो pnp |
● पूरे देश में होगी ई- कार्ड की मान्यता, मिलेगा सर्वाधिक लाभ
नई दिल्ली/पटना/ रोहतास/ डेहरी ऑन सोन। केंद्र सरकार ने असंगठित कामगारों के लिए ई-श्रम पोर्टल लॉन्च कर दिया है। इस कार्ड में 12 अंकों का यूनिक नंबर होगा, जो पूरे देश में मान्य होगा। इस पोर्टल के जरिए नेशनल डेटाबेस तैयार किया जाएगा और कामगारों के लिए ई-श्रम कार्ड जारी हो जाएगा।
कैसे मिलेगा ई- श्रम कार्ड, क्या करना होगा?
https://eshram.gov.in/ लिंक पर विजिट करना होगा। इस लिंक पर रजिस्ट्रेशन के लिए आधार नंबर के अलावा आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर की जरूरत होगी। इसके अलावा बैंक अकाउंट डिटेल की जानकारी भी देनी होगी। वहीं इस कार्ड के लिए 16-59 साल तक की उम्र का कोई भी शख्स रजिस्ट्रेशन करा सकेगा।
पोर्टल पर ये भी बताना होगा कि क्या आप ईपीएफओ या ईएसआईसी के मेंबर हैं। अगर आप ईपीएफओ या ईएसआईसी में से किसी एक के भी मेंबर हैं तो सेल्फ रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकेंगें। इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर की डिटेल भी आपको पोर्टल पर मिल जाएगी। इस पोर्टल पर वर्कर्स का नाम, व्यवसाय, पता, शैक्षिक योग्यता, स्किल आदि की डिटेल होगी।
क्या कहते हैं अधिकारी: श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश ने बताया कि कामगारों के योग्यतानुसार सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभों का विस्तार किया जा सकेगा। यह असंगठित श्रमिकों का पहला राष्ट्रीय डेटाबेस है।