हम (से) पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने बताया कि 7 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के पटना आवास पर जनता दरबार का आयोजन किया गया है।
![]() |
राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान, photo: pnp |
● पार्टी से जुड़े लोगों की समस्याओं के निराकरण को लेकर लगाया जाएगा जनता दरबार
पटना । हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से0) का 7 सितंबर को होने वाली हम पार्टी के द्वारा आयोजित जनता दरबार की तैयारी को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व बिहार सरकार में लघु जल संसाधन एवं अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री डॉ संतोष कुमार ने तैयारी का जायज लिया और समीक्षा बैठक की।
हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बिहार सरकार में लघु जल संसाधन एवं अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन एवं प्रदेश अध्यक्ष बीएल वैश्यन्त्री के साथ पार्टी के विधायक डॉ अनिल कुमार, श्रीमती ज्योति मांझी, श्री प्रफुल्ल मांझी की मौजूदगी में होने वाली 7 सितंबर से जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनेंगे।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने बताया कि 7 सितंबर (मंगलवार) को 11:00 बजे से 2:00 तक पूर्वाह्न तक मुख्यमंत्री एवं हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के पटना आवास पर हम पार्टी के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया है। जिसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीएल वैश्यन्त्री के द्वारा जिला, प्रखंड, पंचायत स्तर तक 7 तारीख से होने वाली जनता दरबार को प्रचार और प्रसार करने के लिए पत्र पार्टी कार्यालय द्वारा जिला को भेजी गई है।
आगामी 7 सितंबर से मांझी के आवास पर लगने वाली जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा, साथ ही उन समस्याओं का भी निदान की दिशा में पार्टी स्तर पर कारगर कदम उठाए जाएंगे। डॉ दानिश ने कहा कि हम जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याओं को दूर कराने का काम करेंगे। जब हम उनकी समस्याओं को पार्टी स्तर पर दूर करने लगेंगे, तो वह हम से जुड़ेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष बीएल वैश्यन्त्री ने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से कहा है कि आप सभी अपने अपने स्तर से आम लोगों को 7 सितंबर से होने वाली जनता दरबार की जानकारी दें। आम लोगों को यह विश्वास दिलाना होगा कि हम पार्टी उनकी पार्टी है जो उनकी समस्याओं को जनता दरबार लगाकर सुनती है और समस्याओं का निदान के लिए काम करती है।
जब तक हम लोगों की समस्याओं का निदान नहीं करते, तब तक हर मंगलवार को यह जनता दरबार चलता रहेगा। जिस दिन हम लोगों की समस्याओं का निदान कराने में सफल होंगे, तभी हमारी पार्टी का निर्माण का उद्देश्य पूरा होगा।