सरकार के निर्देश पर दिव्यांग अधिकारी चंदौली राजेश कुमार नायक ने बीडीओ के पद पर कार्यभार संभाल लिया। यहां पहुंचने पर सभी ने भव्य स्वागत किया।
![]() |
वार्ता करते हुए नवनियुक्त बीडीओ के साथ ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह, फोटो:pnp |
नवनियुक्त सकलडीहा खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार नायक के पदभार संभालने के बाद उनके सम्मान में सकलडीहा ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह, संजय यादव ग्राम विकास अधिकारी, सुभाष भारती ग्राम विकास अधिकारी, योगेश सिंह ग्राम विकास अधिकारी, राम सिंह ग्राम विकास अधिकारी, गणेश सिंह ग्राम विकास अधिकारी राम सिंह, ग्राम विकास अधिकारी शिव प्रकाश इत्यादि एडीओ पंचायत मौजूद थे। सभी ने कहा कि नए खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार नायक को पदभार संभालते ही लोगों में एक नई विकास नीति की उम्मीद जगी है।
नवनियुक्त खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार नायक का कहना है कि शासन के प्रति हमारी जो भी प्राथमिकता होगी, उसका पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य का निर्वहन किया जाएगा। किसी भी कार्य में गलती एवं भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारी, अधिकारी एवं प्रधान को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनता को सरकार के द्वारा दी गई सभी योजनाओं एवं उनके लाभ को उनके तक पूरी ईमानदारी पूर्वक पहुंचाना मेरा फर्ज बनता है और विकास कार्यों के प्रति सकलडीहा ब्लाक के किसी भी गांव में विकास कार्य प्रगति को बढ़ावा देना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि विभाग के सहायकअधिकारी, कर्मचारी, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य से उम्मीद करता हूं कि पूरी निष्ठा और ईमानदारी से विकास कार्य को प्रगति की ओर लाएंगे।
इस मौके पर सकलडीहा ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह, योगेश सिंह, राम सिंह, गणेश सिंह शिव प्रकाश, सुभाष भारती, योगेश कुमार सिंह, प्रधान अमित सिंह प्रधान हरेराम यादव, नवनीत जयप्रकाश चौहान, देवेंद्र सिंह, विजय इत्यादि लोग मौजूद रहे।