ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन में वर्ष 2004 में बतौर सदस्य के बनें मुकेश सिंह संगठन के प्रति सच्ची निष्ठा के बल पर शाखा सचिव चुन लिए गए।
![]() |
मुकेश बने ईसीआरकेयू के नये सचिव, फोटो-pnp |
सासाराम (रोहतास)। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन में वर्ष 2004 में बतौर सदस्य के तौर पर यूनियन में प्रवेश करने वाले मुकेश सिंह आज अपने लगन एव॔ संगठन के प्रतिसच्ची निष्ठा के बलपर सर्वसम्मति से शाखा में सबसे महत्वपूर्ण पद माने जाने वाले शाखा सचिव चुन लिए गए।
संकेत एंव दूरसंचार विभाग मे टीसीएम के पद से1997में नौकरी की शुरुआत करने वाले मुकेश सिंह वर्ष 2010 मे शाखा पार्षद,2015 मे युवा ईसीआरकेयू के अध्यक्ष, 2015 मे ही बिजीएम के डेलीगेट भी रहे हैं। अभी 2019 से सहायक सचिव के तौर पर यूनियन मे कार्य कर रहे थे। लेकिन रेलकर्मीयों में खासा लोकप्रिय रहे मृदभाषी मुकेश सिंह को यूनियन ने नई और सबसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेवारी सौंपते हुए सर्वसम्मति से ईसीआरकेयू गया शाखा का सचिव चुन लिया है।
पूर्व शाखा सचिव के अपनी व्यक्तिगत कारणों से रिक्त पद यह चयन हुआ है। इसके साथ ही अजीत श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, राजन कुमार सिन्हा सहायक सचिव, संतोष कुमार संगठन मंत्री बनाएं गए हैं।
मुकेश सिंह को बतौर शाखा सचिव चुने जाने पर ईसीआरकेयू के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह पीएनएम प्रभारी मिथिलेश कुमार, केन्द्रीय उपाध्यक्ष केदार प्रसाद, केन्द्रीय सहायक महामंत्री रमेश चन्द्रा, केन्द्रीय संगठन सचिव बी बी पासवान, डेहरी शाखा उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद, सचिव एस पी सिंह, डीडीयू शाखा वन के सचिव श्रीराम सिंह यादव, पीडी सचिव सुल्तान अहमद,डीडीयू दो के सचिव भैयालाल, तीन के सचिव एसपी सिन्हा सहित डीडीयू रेलमंडल के यूनियन से जुड़े हजारों रेलकर्मियो ने मुकेश सिंह को बधाई देते हुए गया शाखा के सभी सक्रिय सदस्य एव पदाधिकारियों को साधुवाद दिया है तथा इनके चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की है।