आलमपुर के ग्राम प्रधान श्याम नारायण यादव को अखिल भारतीय पंचायत परिषद (प्रधान संगठन) का चन्दौली जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने से ग्राम प्रधानों ने हर्ष व्यक्त किया है।
![]() |
सौंपा गया नवनियुक्त चन्दौली जिला अध्यक्ष को मनोनय पत्र, Image-pnp |
चन्दौली। अखिल भारतीय पंचायत परिषद( प्रधान संगठन ) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक जादौन ने शुक्रवार को सकलडीहा ब्लॉक के आलमपुर ग्राम प्रधान श्याम नारायण यादव को चन्दौली जनपद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
श्री यादव के प्रधान संगठन का जिला अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा हमें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, इसका निर्वहन बखूबी ईमानदारी पूर्वक करूंगा।
![]() |
मनोनय पत्र, Image - pnp |
वहीं प्रधानों के हित में काम करने का काम करूंगा। कहा- जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा प्रधानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसके लड़ाई थी हम संगठन के माध्यम से लड़ने का काम करेंगे। जिला अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद प्रधानों में खुशी का माहौल है।