सड़क हादसे में बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई। वे ट्यूशन पढ़ने के बाद धुइसर नाथ धाम दर्शन करके घर वापस लौट रहे थे, उस समय यह हादसा हुआ।
![]() |
सांकेतिक फ़ोटो |
प्रतापगढ़। सड़क हादसे में बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई। ये ट्यूशन पढ़ने के बाद धुइसर नाथ धाम दर्शन करने के बाद घर वापस लौट रहे थे उस समय यह हादसा हुआ।
यह हादसा उदयपुर इलाके लोहिया लालगंज के पास तेज रफ्तार से चल रही उनकी बाइक के एक बिजली के खम्भे से टकराने से हुआ। टक्कर इतना तेज था कि दोनों छात्रों को मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक रायबरेली जिले के करहिया के सलोन निवासी शेर बहादुर कश्यप का 22 वर्षीय पुत्र दीपांशु व उसका साथी 25 वर्षीय सुधीर बुधवार की शाम में कोचिंग पढ़ने गए हुए थे। वे दोनों कोचिंग पढ़ने के बाद बाइक से प्रतापगढ़ जिले के धुइसर नाथ धाम दर्शन करने चले गए।
वे दोनों दर्शन करने के बाद वापस घर लौट रहे थे तभी उदयपुर इलाके लोहिया लालगंज के पास तेज रफ्तार से चल रही बाइक एक बिजली के खम्भे से टकरा गई। टक्कर इतना तेज था कि दोनों छात्रों को मौके पर ही मौत हो गई। जब इस घटना की खबर परिजनों को लगी तो कोहराम मच गया। लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लिखा पढ़ी के बाद पोस्टमार्टम भेज दिया।