झारखंड के गवर्नर रमेश बैस ने दैनिक जागरण अध्यक्ष योगेंद्र मोहन गुप्ता के निधन पर गहरा दुःख व शोक प्रकट किया

 झारखंड के गवर्नर रमेश बैस ने दैनिक जागरण समूह के अध्यक्ष योगेंद्र मोहन गुप्ता के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक व्यक्त किया है।

झारखंड गवर्नर रमेश बैस, फोटो-pnp

रांची। झारखंड के गवर्नर रमेश बैस ने दैनिक जागरण समूह के अध्यक्ष योगेंद्र मोहन गुप्ता के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक प्रकट किया है।

 उन्होंने कहा कि योगेंद्र जी का जाना पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, फोटो-pnp


इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दैनिक जागरण समूह के चेयरमैन योगेंद्र मोहन गुप्ता के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है, उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की है। 

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से कामनाएं करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 



उन्होंने कहा कि उनका जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित था उनका निधन देश और पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी कमी सदा हमें खलती रहेगी। 

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 

श्री मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद ने कहा कि योगेंद्र मोहन गुप्ता का निधन हो जाना अत्यंत दुःखद है। सदैव पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के उनका अमूल्य योगदान रहा है। 


उनके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति दें। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि है।