राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षकों के हित के लिए हमेशा संघर्ष करता रहा है और शिक्षकों की हर एक अधिकार के लिए अनुरोध संघर्ष करता रहेगा।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा आयोजित शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी कार्यक्रम, फोटो-pnp
● राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का हुआ भव्य आयोजन
●अजय सिंह अध्यक्ष इम्तियाज महामंत्री, फ़ैयाज़ बने कोषाध्यक्ष
चंदौली। सोमवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद चंदौली का पूर्व निर्धारित शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी व जिला कार्यकारिणी गठन कार्यक्रम पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुरेरा के प्रांगण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में शामिल अतिथिगण, फोटो-pnp |
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन स्वागत गीत से हुई कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह ने की। मुख्य वक्ता ओमपाल जी राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ रहे।
मुख्य अतिथि भगवती सिंह जी राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अति विशिष्ट अतिथि शिव शंकर सिंह संगठन मंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ व विशिष्ट अतिथि शशांक कुमार पांडे प्रदेश संयुक्त मंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश व गरिमामयी उपस्थिति सत्येंद्र सिंह रहे।
मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए ओमपाल जी ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का निर्माण शिक्षा उन्नयन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भगवती सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का कार्य शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक परिवर्तन करना है।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षकों के हित के लिए हमेशा संघर्ष करता रहा है और शिक्षकों की हर एक अधिकार के लिए अनुरोध संघर्ष करता रहेगा।
कार्यक्रम का अति विशिष्ट अतिथि शिव शंकर सिंह संगठन मंत्री ने कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ उनके कार्यकर्ता होते हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की शक्ति आप सभी हैं आप संगठन का साथ दें, संगठन शिक्षक हित के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।
इसके साथ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश जनपद चंदौली जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन पर्यवेक्षक शशांक कुमार पाण्डेय प्रदेश संयुक्त मंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश ( प्रा. सं.) तथा निर्वाचन अधिकारी श्री सत्येंद्र सिंह मंडल संयोजक, वाराणसी मंडल, के देख रेख निर्वाचन कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश जनपद चंदौली की नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी इस प्रकार है :-
जिलाध्यक्ष - अजय सिंह जिला महामंत्री - इम्तियाज खान,वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी,कोषाध्यक्ष फैयाज अहमद,जिला संगठन मंत्री - आदित्य सिंह रघुवंशी,संयुक्त मंत्री - विकास चन्द सिंह,अध्यक्ष (महिला विंग्स) - मीनाक्षी दीक्षित व जिला मीडिया प्रभारी एसपी त्रिपाठी निर्वाचित हुए
निर्वाचित कार्यकरिणी की घोषणा आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष सिंह अजीत सिंह द्वारा किया गया तथा उनका माला पहनाकर बधाई आदरणीय ओमपाल जी द्वारा किया गया।
निर्वाचन कार्यक्रम के पश्चात निर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन की शपथ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री शिवशंकर सिंह जी द्वारा दिलायी गयी।
कार्यक्रम का संचालन ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी व मीनाक्षी दीक्षित द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनपद चंदौली के सभी विकास खंडों के अध्यक्ष मंत्री सहित सभी डेलीगेट व सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
इसमें मुख्य रूप से हैदर अली,विजय बहादुर सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव अवधेश सिंह नूर अख्तर अली रीता पांडे कृष्ण नंदन दुबे प्रशांत कुमार सिंह हरिशंकर मिश्रा धीरज शाह अभिषेक सिंह मनीष कुमार तिवारी,प्रेमशंकर मिश्र,प्रदीप सिंह,आशुतोष सिंह,अवधेश यादव,शाहिद जमाल,नूतन सिंह,सरोज यादव,उमेश सिंह,राकेश गुप्ता, कौशिल्या देवी,रचना सिंह,मुहम्मद खालिद,संतीश सिंह,इरशाद अहमद,घनश्याम सिंह, विजय शंकर पांडेय,देव कुमार आनंद,अमरनाथ दुबे,सहुभास सिंह,हरिशंकर मिश्र,अरविंद सिंह,पंकज,उपाध्याय सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।