चौसा की निवर्तमान प्रमुख ने अपनी लाज बचा ली है, उनकी गोतनी और गुडडू राय की भवह को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।
चौसा की निवर्तमान प्रखंड प्रमुख सुनीता राय लगातार चौथी बार डिहरी पूर्वी से बीडीसी बनीं, फोटो-pnp |
● वोटरों ने 7 नए चेहरों को भेजा प्रखंड के पंचायत समिति सदस्य में
● बदलाव की आंधी में निवर्तमान पांच पंचायत समिति सदस्यों ने बचाई अपनी प्रतिष्ठा
बक्सर। इस बार जिले के चौसा प्रखंड पंचायत चुनाव में बदलाव की आंधी ने हर किसी को प्रभावित किया है। हालांकि, इस सबके बीच चौसा की निवर्तमान प्रमुख ने अपनी लाज बचा ली है। फिर भी उनकी गोतनी और गुडडू राय की भवह को चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।
बता दें कि हत्या और अपहरण जैसे मामले में यूपी के जेल में बंद गुड्डू राई की पत्नी और चौसा की निवर्तमान प्रखंड प्रमुख सुनीता राय लगातार चौथी बार डिहरी पूर्वी से बीडीसी चुन ली गईं है।
उन्होंने श्रव्या राय को 681 वोटों के अंतर से हराने में सफल रहीं। वैसे इस चुनाव में निवर्तमान प्रखंड प्रमुख के परिवार को तगड़ा झटका भी लगा है। डिहरी पश्चिमी बीडीसी क्षेत्र से उनकी गोतनी बबिता देवी को हार का मुंह देखना पड़ा है।
वहीं 12 पंचायत समिति सदस्य वाले प्रखंड में जनता ने 7 नए चेहरों को जीता कर भेजा है। जबकि, 5 निवर्तमान बीडीसी पर जनता ने इस बार भी भरोसा जताया है।
बीडीसी पद कहां से किसने जीता चुनाव? देखें पूरा आंकड़ा
1. बनारपुर निर्वाचन क्षेत्र
प्रभावती देवी : 1173
किरण देवी : 489
मतों का अंतर : 684
2. सिकरौल निर्वाचन क्षेत्र
जगदम्बा वैद्य 1785(निवर्तमान)
अरुण कुमार राम 1009
मतों का अंतर : 776
3. जलीलपुर निर्वाचन क्षेत्र
रेखा देवी 1311
सोनिया देवी 1003
मतों का अंतर : 308
4. डिहरी पूर्वी निर्वाचन क्षेत्र
विजेता : सुनीता राय : 1575(निवर्तमान सह प्रखंड प्रमुख)
निकटतम : श्रव्या राय : 894
मतो का अंतर : 681
5. डिहरी पश्चिमी निर्वाचन क्षेत्र
विजेता : गायत्री देवी - 872
निकटतम : बबिता देवी (प्रमुख की गोतनी) 554
मतों का अंतर - 228
6. रामपुर उतरी निर्वाचन क्षेत्र
उत्तम राय 1252(निवर्तमान)
रूबी राय 829
मतों का अंतर - 423
7. रामपुर दक्षिणी निर्वाचन क्षेत्र
सियाराम राय 838(निवर्तमान)
रामाश्रय सिंह 584
मतों का अंतर - 254
8. पलिया निर्वाचन क्षेत्र
मुन्नी देवी - 1906(निवर्तमान)
सुमन पांडेय - 1168
मतों का अंतर - 738
9. सरेंजा निर्वाचन क्षेत्र
नागेश्वर प्रसाद - 1424
अरसद अंसारी - 1100
मतों का अंतर - 324
10. चुन्नी निर्वाचन क्षेत्र
शशिकांत दुबे - 1006
मो.कलीम - 776
मतों का अंतर - 230
11. पवनी (चौसा दक्षिणी) निर्वाचन क्षेत्र
बबन यादव 162
राजू चौधरी 146
मतों का अंतर - 16
12. पवनी निर्वाचन क्षेत्र
राजेश कुमार उर्फ गांधी - 865
कालीचरण - 844
मतों का अंतर - 21